Tue, Oct 27
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।

दिशा सालियान मामले में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

By News Desk·17 Sept 2026 12:52 PM (IST)
0
दिशा सालियान मामले में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

मुंबई। फिल्म मैनेजर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में नया कानूनी विवाद सामने आया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये के मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, कथित आपत्तिजनक बयानों को वापस लेने और 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई है।

7 दिन में माफी और बयान वापस लेने की मांग

रिपोर्टों के मुताबिक, सतीश सालियान की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के बयानों से उनकी प्रतिष्ठा और उनकी बेटी की मौत को लेकर न्याय की उनकी कानूनी लड़ाई को नुकसान पहुंचा। नोटिस में दोनों नेताओं के बयानों को कथित तौर पर झूठा, मानहानिकारक और गुमराह करने वाला बताया गया है। दोनों को सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने और अपने बयान वापस लेने के लिए कहा गया है।

न्याय की लड़ाई को राजनीतिक बताने पर आपत्ति

नोटिस में सतीश सालियान ने कथित तौर पर इस बात पर आपत्ति जताई है कि उनकी बेटी की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग को राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित बताया गया। नोटिस के अनुसार, उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की मौत को लेकर कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के तहत न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लिया है और इसे राजनीतिक साजिश या किसी नेता को बदनाम करने की कोशिश बताना गलत है।

नोटिस में अनिल देशमुख के मार्च 2025 में दिए गए एक बयान का भी हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देशमुख ने सतीश सालियान की कानूनी कार्रवाई को आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की साजिश बताया था। सतीश सालियान ने इसी तरह के बयानों पर आपत्ति जताते हुए मानहानि का दावा किया है।

आदित्य ठाकरे ने आरोपों से किया इनकार

इधर, आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले में अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया है। 16 सितंबर को अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और न ही उनकी उनसे कोई जान-पहचान थी। उन्होंने मामले में अपने नाम को राजनीतिक रूप से जोड़ने का आरोप लगाया और आरोपों को खारिज किया।

CBI जांच के बीच बढ़ी कानूनी हलचल

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत से गिरने के बाद हुई थी। उनकी मौत के कुछ दिनों बाद सुशांत सिंह राजपूत की भी मृत्यु हुई थी, जिसके बाद दोनों मामलों को लेकर लंबे समय से सार्वजनिक बहस होती रही है। दिशा की मौत की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस ने की थी। अब सतीश सालियान की शिकायत के बाद मामले में CBI की FIR दर्ज होने से जांच को लेकर फिर से कानूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।

गौरतलब है कि दिशा की मौत को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। ऐसे में मौजूदा CBI जांच में सामने आने वाले साक्ष्य और जांच के निष्कर्ष आगे की स्थिति तय करने में महत्वपूर्ण होंगे। अभी 500 करोड़ रुपये की मांग कानूनी नोटिस में की गई क्षतिपूर्ति की मांग है; इसे अदालत द्वारा तय किया गया हर्जाना नहीं माना जाना चाहिए।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Oct 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

26 Oct 2026

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

26 Oct 2026

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

26 Oct 2026

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

26 Oct 2026

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

26 Oct 2026

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

24 Oct 2026

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

26 Oct 2026

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख