गुलमोहर 2026, मलाइका अरोड़ा ने किया शो-स्टॉपर वॉक

लखनऊ। लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का अनूठा संगम शनिवार को ‘गुलमोहर 2026-एक मकसद के साथ फैशन’ में देखने को मिला। फिक्की फ्लो लखनऊ की ओर से आयोजित इस फैशन कार्यक्रम में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शो-स्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक कर समारोह में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का आयोजन फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन सिमरन साहनी के मार्गदर्शन में किया गया। फैशन शो के जरिए कला और डिजाइन के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दिया गया। फिक्की फ्लो की महिला सदस्यों ने ‘म्यूज़’ के रूप में रैंप पर वॉक करते हुए आत्मविश्वास और महिला सशक्तीकरण की भावना को सामने रखा।
कार्यक्रम में मशहूर डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला के साथ फिक्की फ्लो की नेशनल प्रेसिडेंट पूजा गर्ग भी मौजूद रहीं। फैशन शो में डिजाइन, कारीगरी और आधुनिक फैशन के मेल ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम की आयोजन टीम में इवेंट चेयर सान्या वाधवा, सीनियर वाइस चेयर देवांशी सेठ, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट वंदिता अग्रवाल, वाइस चेयर निवेदिता सिंह, सेक्रेटरी प्रज्ञा अग्रवाल और ज्वाइंट सेक्रेटरी अदिति जग्गी रस्तोगी शामिल रहीं।
‘गुलमोहर 2026’ में फैशन को केवल ग्लैमर तक सीमित न रखते हुए महिला नेतृत्व, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण के संदेश से जोड़ा गया। लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान और बदलते फैशन ट्रेंड्स के मेल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दृश्यम 3’ में खुलेगा सबसे बड़ा राज! अजय देवगन के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

लखनऊ के मंच पर जीवंत होगा विभाजन का दर्द, ‘जिस लाहौर नई देख्या...’ की तैयारियां तेज

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

फ़िल्म अभिनेता मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से जूझते हुए ली आखिरी सांस
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).