Wed, Oct 14
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

फिल्म संरक्षण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

By News Desk·03 Sept 2026 10:00 PM (IST)
0
फिल्म संरक्षण पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

पुणे। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (NFDC-NFAI), पुणे और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे के संयुक्त सहयोग से 5 से 15 अक्टूबर 2026 तक चलचित्र संरक्षण, आर्काइविंग, डिजिटाइजेशन और रिस्टोरेशन पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सप्ताहांत को छोड़कर होने वाली यह कार्यशाला NFDC-NFAI और FTII कैंपस, पुणे में आयोजित होगी।

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं, उभरते प्रोफेशनल्स और ऑडियो-विजुअल हेरिटेज तथा फिल्म संरक्षण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को फिल्म संरक्षण की तकनीकी, वैज्ञानिक और व्यावहारिक समझ उपलब्ध कराना है। इसमें क्लासरूम प्रशिक्षण के साथ प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन, संस्थागत भ्रमण और अभिलेखीय एवं रिस्टोर की गई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी होगी।

कार्यक्रम में फिल्म संरक्षण, मेटाडेटा, डिजिटल प्रिजर्वेशन, फिल्म के प्रकार एवं आधार, प्रिवेंटिव कंजर्वेशन, डिजिटल फिल्म रिस्टोरेशन, कागज संरक्षण और ऑडियो रिस्टोरेशन जैसे विषय शामिल होंगे। व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान फिल्म की पहचान एवं निरीक्षण, मैनुअल सफाई, फिल्म प्रोजेक्शन, स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।

प्रतिभागियों को फिल्म स्कैनर, पिक्चर एवं ऑडियो स्कैनिंग, स्टोरेज आवश्यकताओं, कलर ग्रेडिंग और क्वालिटी कंट्रोल की जानकारी के साथ NFDC-NFAI की लाइब्रेरी, वॉल्ट्स, डॉक्यूमेंटेशन और प्रोजेक्शन रूम जैसी सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। प्रसाद कॉर्प के सहयोग से प्रोफेशनल फिल्म रेस्टोरेशन की तकनीक और उपकरणों का व्यावहारिक परिचय भी कराया जाएगा।

कार्यशाला के तहत NFDC-NFAI, FTII, भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट और RBI Archives के संस्थागत दौरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही थाई फिल्म आर्काइव में अपनाई जाने वाली संरक्षण पद्धतियों पर विशेष अंतरराष्ट्रीय सत्र होगा। 35 एमएम और डिजिटल फॉर्मेट में अभिलेखीय एवं रिस्टोर की गई फिल्मों की स्क्रीनिंग भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।

FTII के कुलपति धीरज सिंह ने कहा कि यह पहल फिल्म शिक्षा और सिनेमाई विरासत के संरक्षण को एक साथ जोड़ती है तथा प्रतिभागियों को अकादमिक अध्ययन, व्यावहारिक अनुभव और विशेष सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करेगी।

NFDC के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा कि पहल का उद्देश्य छात्रों और उभरते प्रोफेशनल्स के साथ संस्थागत अनुभव और विशेष कौशल साझा करना तथा फिल्म संरक्षण के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

प्रसाद कॉर्प के निदेशक एवं CTO अभिषेक प्रसाद ने कहा कि इंडस्ट्री के अनुभव और तकनीक को साझा करने वाला यह सहयोग संरक्षण क्षेत्र के अगले दौर के प्रोफेशनल्स को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यशाला का संचालन कोर्स डायरेक्टर अपर्णा सुब्रमण्यन करेंगी। इसमें अधिकतम 24 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया जाएगा और प्रति प्रतिभागी ₹12,000 शुल्क निर्धारित है।

पंजीकरण एवं जानकारी के लिए:
📞 FTII: 020-2553 0085
📧 [email protected]
📧 [email protected]

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर