खालसा इंटर कॉलेज में हुई रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता
लखनऊ । खालसा इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्र - छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया | कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों के कौशल का निरीक्षण किया |
रंगोली एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन गुरमीत कौर, गायत्री ओझा, अलका राय एवं डॉ. रूबी त्रिपाठी की देखरेख में सम्पन्न हुआ जिसमें 35 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा -11 की छात्रा शालिनी एवं बबली ने प्रथम, राधिका एवं गुड़िया ने द्वितीय तथा कक्षा 12 से गुंजन एवं मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि क्राफ्ट प्रतियोगिता में कक्षा -5 की छात्रा पूर्ती, कक्षा -6 के छात्र हर्षित, कक्षा - 8 के छात्र सक्षम, कक्षा - 9ए के छात्र सूरज, कक्षा 9 बी की छात्रा प्रिया एवं कक्षा -10 की छात्रा खुशबू ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया | कॉलेज प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों के कौशल की सराहना की ।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

1.28 लाख शिक्षामित्रों की बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर में दो माह के बढ़े मानदेय का मिल सकता है भुगतान

एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).