बलिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

बलिया | मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बलिया पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूलों, बाजारों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर पैंपलेट भी वितरित किए गए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में महिला सुरक्षा दलों और एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। महिला चौपालों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस और संबंधित विभागों से तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अभियान के दौरान बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताया गया। उन्हें समझाया गया कि किसी परिचित या अपरिचित व्यक्ति के व्यवहार अथवा स्पर्श से असहज महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और अपने अभिभावक, शिक्षिका या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
महिला पुलिस टीमों ने साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया। साइबर धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा छेड़छाड़ या अन्य आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
महिलाओं और बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 सहित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

एंटी रोमियो टीम ने की पूछताछ
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस ने आवश्यकतानुसार चेतावनी देने और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई।

मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और महिला सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की शिकायतों पर होगी सीधी निगरानी, नोडल अधिकारी से DGME तक पहुंचेगी आवाज

बेसिक शिक्षा विभाग में हलचल, देवरिया के 9,446 शिक्षकों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

JEE Main 2027 के फॉर्म में अब नहीं चलेगी किसी और की ID! NTA ने बदले रजिस्ट्रेशन के निर्देश, गलती पर हो सकती है कार्रवाई

आर्थिक तंगी के आगे नहीं झुकेगी अंशिका की पढ़ाई, ऑस्ट्रेलिया में बैठे विशाल अग्रहरि ने उठाया पूरी शिक्षा का जिम्मा
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).