Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

एमिटी विश्‍वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता संगठन- 2026 हुई संपन्न, भव्य समारोह में बंटे मैडल और ट्राफी

By Abhimanyu Kumar Sharma·15 Oct 2026 11:22 AM (IST)
0
एमिटी विश्‍वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता संगठन- 2026 हुई संपन्न, भव्य समारोह में बंटे मैडल और ट्राफी

एएसईटी और एएसएएस विभाग की संयुक्त टीम ने जीती संगठन ओवरऑल चैम्पियन्स ट्रॉफी 2026

एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर का वार्षिक इंटर इंस्टीट्यूशनल स्पोर्टस मीट “संगठन-2026” बुधवार को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना, उत्साह और उमंग का अद्भुत समागम देखने को मिला।

इस वर्ष “संगठन-2026” के अंतर्गत विभिन्न खेलों के 150 से अधिक मैचों का आयोजन किया गया, जिनमें टेबल टेनिस, क्रिकेट, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, 100, 200 एवं 800 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित कई इनडोर व आउटडोर प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विश्वविद्यालय के सभी संकायों के 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपने खेल कौशल और टीम भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ, प्रो वाइस-चांसलर, एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ परिसर शामिल हुए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों एवं विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजीव वर्मा, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होनें एमिटी इंटर इंस्टीट्यूषनल स्पोर्टस मीट संगठन में शामिल सभी खिलाडियों को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अनिल वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, “पिछले कई दिनों में हमने एमिटी विश्वविद्यालय के मैदानों पर अद्भुत खेल प्रदर्शन, टीम भावना और जज्बे को साकार होते देखा। संगठन-2026 प्रतियोगिताएं केवल जीत-हार या पदक के बारे में नहीं है, बल्कि यह खेल भावना, समर्पण और अनुशासन का उत्सव है। हम संगठन को अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक के. चौहान के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं, जिन्होंने सदैव परिश्रम, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्टता के मूल्यों को जीवन का आधार माना। उन्होने कहा कि, संगठन-2026 के समापन पर मेरा सभी को यही संदेश है कि खेलों के माध्यम से हम स्वास्थ्य, सौहार्द और परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।”

खेल पुरस्कारों के साथ-साथ समापन कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, वेस्टर्न डांस और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

समापन कार्यक्रम के अवसर पर सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

संगठन प्रतियोगिताओं में इस वर्ष की ओवरऑल संगठन चौंपियन ट्रॉफी 2026 का खिताब एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी (एएसईटी) एवं एमिटी स्कूल ऑफ अप्लाइड साइंसेज़ (एएसएएस) की संयुक्त टीम ने अपने नाम किया।

एआईआईटी, एएसएल, एआईबीएएस, एआईएलए और एआईआरएस (अदर-2) की संयुक्त टीम द्वितीय स्थान पर रही। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में जीत की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी जब उन्होंने गर्व के साथ विजेता ट्राफी उठाई।

पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और गर्व का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सभी फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने “संगठन-2026” को यादगार बना दिया। समापन समारोह में सभी छात्र और संकाय सदस्य उपस्थित थे, जिससे संगठन का यह संस्करण यादगार बन गया।

लेखक के बारे में

Abhimanyu Kumar Sharma

श्री शर्मा एक अनुभवी पत्रकार, संपादक एवं जनसंपर्क संचार विशेषज्ञ हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, मीडिया प्रबंधन, कंटेंट एडिटिंग और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान में वरिष्ठ संपादक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत हैं। अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने दैनिक जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। लेखन एवं संपादन के साथ-साथ उन्हें फोटो-जर्नलिज्म और फोटोग्राफी में भी विशेष रुचि है। उनकी फोटोग्राफी को National Geographic द्वारा प्रकाशित एवं सम्मानित किया जा चुका है। मीडिया, संस्थागत संचार और रचनात्मक लेखन के अनुभव के साथ वे प्रभावी संचार, मीडिया संबंधों और सकारात्मक संस्थागत छवि निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। Abhimanyu Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज