एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

राष्ट्रीय बेकिंग कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी बेकिंग की आधुनिक तकनीकें
लखनऊ। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर के एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी द्वारा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन वीक के अंतर्गत आज ‘आर्ट ऑफ असॉर्टेड ब्रेड्स - फ्रॉम लोव्स टू आर्टिजन क्रिएशंस’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल क्राउन प्लाजा बाय आईएचजी, लखनऊ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेकिंग की आधुनिक तकनीकों, विभिन्न प्रकार की ब्रेड और बेकरी उत्पादों के निर्माण तथा व्यावसायिक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
कार्यशाला में होटल क्राउन प्लाजा, लखनऊ के पेस्ट्री सूस शेफ अजीत सविता ने विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने एंजैक, रेड वेलवेट और पीनट बटर कुकीज, मैकरॉन, आल्मंड क्रोइसां, पेरिस-ब्रेस्ट, पेस्ट्री क्रीम तथा ऑरेंज आल्मंड केक जैसे उत्पादों के निर्माण की तकनीकों से परिचित कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ब्रियोश, फोकाचिया और सॉरडो जैसी विशेष ब्रेड तैयार करने की विधियों, उनकी बनावट, आकार देने, सजावट और अंतिम रूप प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के संस्थान प्रमुख डॉ. अंकित चड्ढा और होटल क्राउन प्लाजा, लखनऊ के महाप्रबंधक श्री कपिल विज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में होटल के मानव संसाधन प्रबंधक श्री आलोक सिंह, लर्निंग एंड क्वालिटी मैनेजर श्री प्रिंस सिंह तथा एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी में प्लेसमेंट की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. धारणा शुक्ला उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर के प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अनिल वशिष्ठ भी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण शेफ डॉ. रंजीता त्रिपाठी, शेफ गौरव तिवारी, डॉ. मुकेश शेखर, डॉ. निशि प्रिया, डॉ. धारणा शुक्ला और डॉ. सुजय विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में आईएचएम लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय और इंटीग्रल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यशाला को ज्ञान साझा करने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कार्यशाला और समझौता ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों को आतिथ्य एवं बेकरी उद्योग की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा शैक्षणिक संस्थान और उद्योग के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल की गई।
लेखक के बारे में
Abhimanyu Kumar Sharma
श्री शर्मा एक अनुभवी पत्रकार, संपादक एवं जनसंपर्क संचार विशेषज्ञ हैं, जिन्हें हिंदी पत्रकारिता, मीडिया प्रबंधन, कंटेंट एडिटिंग और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान में वरिष्ठ संपादक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत हैं। अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने दैनिक जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। लेखन एवं संपादन के साथ-साथ उन्हें फोटो-जर्नलिज्म और फोटोग्राफी में भी विशेष रुचि है। उनकी फोटोग्राफी को National Geographic द्वारा प्रकाशित एवं सम्मानित किया जा चुका है। मीडिया, संस्थागत संचार और रचनात्मक लेखन के अनुभव के साथ वे प्रभावी संचार, मीडिया संबंधों और सकारात्मक संस्थागत छवि निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। Abhimanyu Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक संस्थाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, मातृभाषा के महत्व का दिया संदेश

UPTET-2026 रिजल्ट पर आयोग का फैसला: OMR और नॉर्मलाइजेशन में बदलाव नहीं, प्रमाण पत्र की गलतियां होंगी दुरुस्त
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).