सामने घाट के मकान में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

वाराणसी। काशी में अवैध असलहा कारोबार के खिलाफ लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामने घाट की शिवाजी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रही कथित मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मकान की दूसरी मंजिल पर हथियार बनाने और रखने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बने और अधबने असलहों के साथ कारतूस तथा हथियार तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पिता विमल कांत झा और उनके बेटे अंजनी नंदन झा के अलावा अमन कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि मकान में तैयार किए जा रहे अवैध हथियारों की शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
सिपाही पर फायरिंग के मामले से खुला राज
इस कार्रवाई की कड़ी लंका थाने के सिपाही अमित शुक्ला पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है। पुलिस को असलहा तस्करों और उनके ठिकानों के बारे में सूचना मिल रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी अंजनी नंदन झा के मोबाइल की कॉल डिटेल और संदिग्ध संपर्कों की जांच की गई। पूछताछ के बाद सामने घाट स्थित मकान में अवैध हथियार निर्माण की जानकारी मिली।
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान सिपाही अमित शुक्ला को गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सामने घाट में हथियारों की बरामदगी की गई।
हथियारों और उपकरणों का बड़ा जखीरा मिला

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छापेमारी में तीन देसी पिस्टल, 65 जिंदा कारतूस .32 बोर, 40 कारतूस .315 बोर, 30 कारतूस .45 बोर और अन्य कारतूस बरामद किए गए।
इसके अलावा 19 अधबने देसी तमंचे, 15 अधबने हथियारों के हिस्से और पांच अधबनी मैगजीन भी मिली हैं। हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और औजार भी जब्त किए गए हैं।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तैयार हथियार किन लोगों को बेचे जाते थे और इस कारोबार में और कौन-कौन शामिल है। आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
पुलिस की जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि सिपाही अमित शुक्ला पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार का बरामद असलहों से कोई संबंध है या नहीं। इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
लेखक के बारे में
Anup Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में दोस्ती का खौफनाक अंत: कहासुनी के बाद ब्लेड से गला काटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

गाजीपुर में ज्वैलर्स शॉप पर गोलियों की बौछार, दो नकाबपोश बदमाश गहने लूटकर फरार; बाजार में मचा हड़कंप

प्रयागराज में ‘ड्रमों में करोड़ों’ का रहस्य! 48 जमीनों की खरीद से पुणे कनेक्शन तक, राजेश यादव की संपत्ति जांच के घेरे में

वाराणसी में असलहा तस्करों की दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही अमित शुक्ला को लगीं तीन गोलियां; मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).