ई-रिक्शा की छत पर लादी डाइनिंग टेबल, अनियंत्रित होकर पलटने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो गंभीर
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने आज एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। बैटरी चालित इस ई-रिक्शा की छत पर भारी-भरकम डाइनिंग टेबल लादकर चालक उसे तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था, जबकि अंदर सवारियां बैठी हुई थीं। संतुलन बिगड़ने पर रिक्शा सड़क पर दो-तीन बार पलटते हुए जा गिरा, जिससे उसमें सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चालक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानलेवा तरीके से सामान लादकर गुजर रहे इस जुगाड़ू ई-रिक्शा ने रास्ते में कई प्रमुख चौराहे पार किए, लेकिन किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। यदि समय रहते पुलिस मुस्तैदी दिखाती तो यह हादसा टल सकता था। दुर्घटना के काफी देर बाद तक मौके पर पुलिस के न पहुंचने से वहां भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
पुलिस की गैरमौजूदगी में स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अन्य ई-रिक्शा की मदद से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया।
सख्त कार्रवाई की मांग
सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाए जा रहे इन वाहनों पर लगाम लगाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि छत पर भारी सामान लादकर सवारियां ढोने वाले ऐसे ई-रिक्शों पर तुरंत पाबंदी और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की बड़ी घटनाओं को रोका जा सके।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस भी मिले

किसान पथ पर एसटीएफ का एक्शन, पेपर रोल की खेप में छिपा मिला 37 किलो गांजा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).