गुदरी बाजार में 657 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

दुकान के बेसमेंट और डीसीएम से मिले 656.800 किलो पटाखे, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
बलिया। दीपावली से पहले बलिया शहर के गुदरी बाजार में अवैध पटाखों की ब्रिकी और भंडारण पर कर्रवाई करते हुए पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मवेशी अस्पताल रोड स्थित एक दुकान के बेसमेंट और वहां खड़े डीसीएम वाहन की तलाशी लेकर कुल 656.800 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। मामले में दुकान संचालक चेतन गुप्ता, उसके पिता शशिमोहन गुप्ता और डीसीएम चालक आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र को मुखबिर से सूचना मिली कि गुदरी बाजार स्थित एक दुकान और उसके बेसमेंट में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। इन्हें जिले के विभिन्न स्थानों पर भेजने की तैयारी थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

दुकान के बेसमेंट से विभिन्न प्रकार के पटाखों के नौ कार्टून बरामद हुए। इसके बाद दुकान के बाहर खड़े डीसीएम वाहन संख्या UP65CT7919 की तलाशी में 16 कार्टून पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन करने पर कुल बरामदगी 656.8 किलोग्राम पाई गई।
ट्रांसपोर्ट के जरिए पटाखे मंगाने का दावा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चेतन गुप्ता ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से पटाखे मंगाकर स्टोर करने और बलिया के अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति करने की बात बताई। पुलिस ने डीसीएम वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कारोबारी शिवा हत्याकांड में तीन आरोपियों पर इनाम घोषित, नेपाल भागने की आशंका

देवरिया में बीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट नहीं

नीला ड्रम हत्याकांड में आज अहम दिन, दोषियों को फांसी देने की मांग पर टिकी निगाहें

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्र की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).