बलिया में UPI ठगी के बाद भी नहीं टूटी उम्मीद, भीमपुरा पुलिस ने खाते में वापस कराए पूरे 4,899 रुपये

फोन पर झांसा देकर उड़ाई थी रकम, साइबर हेल्प डेस्क की जांच के बाद पीड़ित को मिली राहत
बलिया। फोन पर झांसा देकर UPI के जरिए खाते से निकाली गई रकम को वापस दिलाने में भीमपुरा पुलिस को सफलता मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की पहल पर गौरा गांव निवासी सत्येन्द्र प्रसाद के खाते में ठगी के पूरे 4,899 रुपये वापस करा दिए गए।
दरअसल, 10 सितंबर 2026 को सत्येन्द्र प्रसाद ने NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने लेनदेन की जांच शुरू की। तकनीकी पड़ताल के दौरान होल्ड कराई गई धनराशि को MRM पोर्टल के माध्यम से वापस पीड़ित के खाते में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक रवि वर्मा की अहम भूमिका रही। पीड़ित ने पूरी रकम वापस मिलने पर बलिया पुलिस और भीमपुरा पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा ने की। टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपनिरीक्षक रवि वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सामने घाट के मकान में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री! पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

लखनऊ में दोस्ती का खौफनाक अंत: कहासुनी के बाद ब्लेड से गला काटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

गाजीपुर में ज्वैलर्स शॉप पर गोलियों की बौछार, दो नकाबपोश बदमाश गहने लूटकर फरार; बाजार में मचा हड़कंप

प्रयागराज में ‘ड्रमों में करोड़ों’ का रहस्य! 48 जमीनों की खरीद से पुणे कनेक्शन तक, राजेश यादव की संपत्ति जांच के घेरे में
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).