हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, तीन शिक्षक गिरफ्तार; हादसे के दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दूसरे ही दिन मंगलवार को पुलिस ने नामजद दो सहायक अध्यापकों और एक शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 2 नवंबर को कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का एक छात्र हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया था। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गड़वार थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षकों की पहचान विजय शंकर निवासी चेतक किशोर, थाना सिकंदरपुर और अनिल कुमार निवासी निराला नगर, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। दोनों सहायक अध्यापक हैं। वहीं, तीसरे आरोपी दीपचन्द्र राम निवासी हरिपुर, थाना गड़वार शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। तीनों की तैनाती कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय नौका पोखरा में थी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कथा में महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, मंगलसूत्र और ज्यूतिया बरामद

छह महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था युवक, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं; चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

शिवा शर्मा केस में सनसनीखेज दावे, कपड़े उतरवाकर लिपस्टिक लगाने और वीडियो बनाने का आरोप

KGMU का डॉक्टर रमीज कैसे फंसाता था युवतियों को? मुर्गे के खून से लिखे लव लेटर की कहानी चर्चा में
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).