लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को लखनऊ के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन संपन्न कराया गया।
परीक्षा के दौरान आयोग के अध्यक्ष, सदस्यगण, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और उपसचिव की मौजूदगी में दोनों परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। आयोग की ओर से स्थापित आईटी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। वहीं, केंद्रों पर लगे आईटी कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर भी सतत नजर रखी गई।
तकनीकी निगरानी से परीक्षा प्रक्रिया पर नजर
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि लखनऊ के दोनों निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा निर्विघ्न, नकलविहीन और निर्धारित समय के अनुसार संपन्न हुई।

आयोग अध्यक्ष के मुताबिक, परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गई। तकनीकी निगरानी के साथ प्रशासनिक समन्वय ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
813 में से 722 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा के लिए लखनऊ में कुल 813 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 722 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, यानी कुल उपस्थिति 88.81 प्रतिशत रही।
परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 90.36 प्रतिशत, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति 88.36 प्रतिशत रही।आयोग ने परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन में सहयोग के लिए संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राजकीय आईटीआई अलीगंज में 16 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला : 800 पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

3,567 नवचयनित शिक्षकों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके पढ़ाए विद्यार्थी तय करेंगे देश की प्रगति की गति
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).