3,567 नवचयनित शिक्षकों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके पढ़ाए विद्यार्थी तय करेंगे देश की प्रगति की गति

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 3,567 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (पीजीटी) और 2,372 सहायक अध्यापक (टीजीटी) शामिल हैं। कार्यक्रम का प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी लाइव प्रसारण किया गया।
समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इन शिक्षकों का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।
तक्षशिला और नालंदा की विरासत से सीखने की जरूरत
नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत जब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का संचालन करता था, तब वह विश्वगुरु था। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान भारत की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा के प्रतीक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वगुरु के रूप में भारत की पहचान कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह उसकी पुरानी विरासत है। आवश्यकता इस बात की है कि इस विरासत को पहचाना जाए और उसके बारे में नई पीढ़ी को जानकारी दी जाए।
इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार दे सकती है, दिशा विद्यार्थी तय करेंगे
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा सकती है, लेकिन उस इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किस गति और दिशा में होगा, यह शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थी तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग लगाने के लिए बेहतर माहौल तैयार कर सकती है और उद्योगों की स्थापना में सहयोग दे सकती है, लेकिन उन उद्योगों में इनोवेशन और इम्प्लीमेंटेशन की दिशा क्या होगी, यह भी आने वाली पीढ़ी तय करेगी। इस बदलाव में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके द्वारा पढ़ाए और प्रशिक्षित किए गए विद्यार्थी ही भविष्य की दिशा निर्धारित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से अपने दायित्व को केवल नौकरी तक सीमित न रखने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राजकीय आईटीआई अलीगंज में 16 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला : 800 पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).