रिटेल सेक्टर के व्यापार को बचाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यापारियों ने की मुलाकात
राजनाथ सिंह ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया
लखनऊ। शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल देश में रिटेल ट्रेड पॉलिसी एवं ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शाम को मिला।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रिटेल सेक्टर के व्यापारियों की समस्याओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री के सामने रखा तथा उनसे हस्तक्षेप एवं सहयोग की मांग करते हुए देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल पर के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, ट्रांसपोर्ट नगर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र मोर्य, युवा व्यापारी अखिल प्रताप सिंह,शौर्य प्रताप सिंह, शलभ गुप्ता शामिल थे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भारत का नारियल फाइबर उद्योग बना रोजगार और उद्यमिता का मजबूत आधार

15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा UPI MDR शुल्क, अब दिवाली के बाद होगा निर्णय

FII की बिकवाली से शेयर बाजार पर दबाव, निवेशकों को सरकार से राहत की उम्मीद

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).