यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और उनके निर्धारण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कुल 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इस परीक्षा में एक लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी या कमी किए जाने को लेकर सुझाव मांगे। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का जायजा लें।

यदि किसी परीक्षा केंद्र को जोड़ने, हटाने अथवा केंद्र निर्धारण में किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है तो उसका स्पष्ट सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी एसडीएम को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर जनपद की रिपोर्ट तैयार कर यूपी बोर्ड को भेजी जा सके। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

सीए अरुण सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

नगरा के डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का मान, दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बने शिक्षक संघ के सचिव
टॉप रीड्स

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).