नगरा के डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का मान, दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बने शिक्षक संघ के सचिव

230 से अधिक शिक्षकों ने एकमत से चुना, उपलब्धि से नगरा और पूरे बलिया जनपद में खुशी की लहर
बलिया । दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के शिक्षक संघ के चुनाव में हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक क्षेत्र नगर पंचायत नगरा सहित पूरे बलिया जनपद में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इसे पूर्वांचल की शैक्षणिक प्रतिभा और गौरव से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
26 अक्टूबर 2026 को आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में 230 से अधिक शिक्षकों ने डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी के नाम पर एकमत से सहमति जताई। सचिव पद पर उनका निर्विरोध चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और सहकर्मियों के बीच स्वीकार्यता को दर्शाता है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी मूल रूप से बलिया जनपद की नगर पंचायत नगरा के निवासी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में इस महत्वपूर्ण पद पर उनका चयन होने से क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से नगरा और बलिया की पहचान शैक्षणिक जगत में और मजबूत होगी। साथ ही, यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा, परिश्रम और समर्पण के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
डॉ. द्विवेदी की इस सफलता पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, आलोक शुक्ला, निर्भय प्रकाश, सौरभ किशोर मिश्रा, डॉ. शशि प्रकाश कुशवाहा, सभासद लाल बहादुर सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा तथा जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी की इस उपलब्धि को नगरा और बलिया के लिए गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर

करवा चौथ को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक, सुहाग सामग्री और पूजन के सामान की जमकर खरीदारी
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).