Sun, Nov 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

By News Desk·01 Nov 2026 03:42 PM (IST)
0
योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

  • फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026

  • फेम इंडिया मैगजीन के सर्वेक्षण में देश के 15 मुख्यमंत्रियों का चयन; शीर्ष 10 को 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री' और अगले पांच को 'मुख्यमंत्री पंचरत्न' श्रेणी में स्थान

नई दिल्ली। फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त सर्वेक्षण 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री 2026' के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर रहे हैं।

देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली, जनस्वीकृति और शासन के विभिन्न पहलुओं का व्यापक मूल्यांकन करने के बाद यह अंतिम सूची तैयार की गई है। सर्वेक्षण में कुल 15 मुख्यमंत्रियों को स्थान दिया गया है। इनमें पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले मुख्यमंत्रियों को 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री' तथा 11वें से 15वें स्थान तक के पांच मुख्यमंत्रियों को विशेष श्रेणी 'मुख्यमंत्री पंचरत्न' के रूप में चुना गया है।

सर्वेक्षण में योगी आदित्यनाथ ने 1000 में से 897 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 856 अंकों के साथ चौथे तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 844 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 842 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग 838 अंकों के साथ सातवें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी 827 अंकों के साथ आठवें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 803 अंकों के साथ नौवें और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा 802 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे।

सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री : शीर्ष 10

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026 के तहत सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री श्रेणी में चयनित दस मुख्यमंत्रियों की सूची इस प्रकार है:

1. योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश – 897 अंक

2. पुष्कर सिंह धामी – उत्तराखंड – 881 अंक

3. हिमंत बिस्वा सरमा – असम – 874 अंक

4. भगवंत मान – पंजाब – 856 अंक

5. हेमंत सोरेन – झारखंड – 844 अंक

6. एन. चंद्रबाबू नायडू – आंध्र प्रदेश – 842 अंक

7. प्रेम सिंह तमांग – सिक्किम – 838 अंक

8. ए. रेवंत रेड्डी – तेलंगाना – 827 अंक

9. डॉ. मोहन यादव – मध्य प्रदेश – 803 अंक

10. कॉनराड संगमा – मेघालय – 802 अंक

मुख्यमंत्री पंचरत्न : पांच विशिष्ट मुख्यमंत्री

सर्वेक्षण की दूसरी श्रेणी में 11वें से 15वें स्थान तक के पांच मुख्यमंत्रियों को 'मुख्यमंत्री पंचरत्न' के रूप में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 788 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

इस श्रेणी के अन्य चयनित मुख्यमंत्री हैं:

11. देवेंद्र फडणवीस – महाराष्ट्र – 788 अंक

12. रेखा गुप्ता – दिल्ली – 768 अंक

13. उमर अब्दुल्ला – जम्मू-कश्मीर – 766 अंक

14. भूपेंद्रभाई पटेल – गुजरात – 760 अंक

15. भजनलाल शर्मा – राजस्थान – 746 अंक

तीन स्तरीय प्रक्रिया से तैयार हुई अंतिम रैंकिंग

फेम इंडिया मैगजीन का 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री सर्वेक्षण 2026' लगभग तीन से चार महीने की अवधि में देश की प्रमुख सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के सहयोग से संपन्न किया गया। इस सर्वेक्षण को तीन प्रमुख स्तरों पर संचालित किया गया, ताकि मुख्यमंत्रियों के प्रति जनधारणा, प्रबुद्ध वर्ग की राय और आम लोगों के अनुभवों को व्यापक रूप से समझा जा सके।

पहले स्तर पर सोशल मीडिया और सामान्य मीडिया में मुख्यमंत्रियों को लेकर उपलब्ध प्रतिक्रियाओं, चर्चाओं, समाचारों और जनधारणा का अध्ययन किया गया। दूसरे स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों और विशिष्ट लोगों की राय एवं आकलन को शामिल किया गया। तीसरे स्तर पर आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी राय, अनुभव और विचार जानने का प्रयास किया गया।

इन तीनों स्तरों से प्राप्त जानकारियों और प्रतिक्रियाओं के समग्र विश्लेषण के आधार पर मुख्यमंत्रियों का दस निर्धारित मानदंडों पर मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक मानदंड पर प्राप्त अंकों को जोड़कर 1000 अंकों की मूल्यांकन प्रणाली में अंतिम स्कोर और रैंकिंग निर्धारित की गई।

इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल लोकप्रियता के आधार पर मुख्यमंत्री का आकलन करना नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, प्रशासनिक क्षमता, नेतृत्व, कार्यशैली, जनस्वीकृति और शासन के परिणामों की व्यापक तस्वीर सामने लाना था।

दस प्रमुख मानदंडों पर हुआ मूल्यांकन

सर्वेक्षण में मुख्यमंत्रियों के मूल्यांकन के लिए दस प्रमुख मानदंड निर्धारित किए गए थे। इनमें शामिल हैं:

1. सुशासन: पारदर्शिता, जवाबदेही, सेवा-प्रदान और प्रशासनिक गुणवत्ता।

2. विधि-व्यवस्था: कानून का शासन, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण।

3. व्यक्तित्व: नेतृत्व क्षमता, संवाद, निर्णय लेने की क्षमता और सार्वजनिक आचरण।

4. छवि: सार्वजनिक विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बनी धारणा।

5. कार्यक्षमता: निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने और प्रशासन चलाने की क्षमता।

6. प्रभाव: नीतियों एवं निर्णयों का वास्तविक असर और नेतृत्व का दायरा।

7. विभागों की समझ: विभागीय कामकाज, समन्वय और विषयगत समझ।

8. लोकप्रियता: जनसमर्थन, जनसंपर्क और जनस्वीकृति।

9. दूरदर्शिता: दीर्घकालिक योजनाएं, प्राथमिकताएं और भविष्य की तैयारी।

10. कार्यशैली एवं परिणाम: काम करने का तरीका तथा उसके मापने योग्य नतीजे।

इन सभी मानदंडों के आधार पर प्रत्येक मुख्यमंत्री का मूल्यांकन किया गया और कुल 1000 अंकों में प्राप्त स्कोर के अनुसार अंतिम वरीयता सूची तैयार की गई।

नेतृत्व और सुशासन पर केंद्रित है सर्वेक्षण

फेम इंडिया मैगजीन का मानना है कि मुख्यमंत्री किसी भी राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक नेतृत्व की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनके निर्णयों का सीधा प्रभाव राज्य की कानून-व्यवस्था, विकास, जनकल्याण, प्रशासनिक व्यवस्था और नागरिकों के जीवन पर पड़ता है।

इसी दृष्टिकोण के साथ फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वेक्षण के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व कर रहे व्यक्तित्वों के कार्यों, प्रशासनिक दृष्टिकोण और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

सर्वेक्षण की दो सम्मान श्रेणियां देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत नेतृत्व की एक तुलनात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती हैं। 'सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री' के अंतर्गत शीर्ष दस और 'मुख्यमंत्री पंचरत्न' के अंतर्गत पांच अन्य मुख्यमंत्रियों को स्थान देकर उनके नेतृत्व और कार्यों को रेखांकित किया गया है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट सर्वे 2026 का उद्देश्य मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत नेतृत्व के विभिन्न आयामों का आकलन करना और देश में सुशासन, प्रशासनिक जवाबदेही तथा जनोन्मुख नेतृत्व को प्रोत्साहित करना है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

21 Nov 2026

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह