Sun, Oct 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।

हर घर डाकघर’ अभियान के तहत बलिया मंडल में बाइक रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·11 Oct 2026 04:58 PM (IST)
0
हर घर डाकघर’ अभियान के तहत बलिया मंडल में बाइक रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन

बलिया। डाक विभाग की बचत एवं बीमा योजनाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘हर घर डाकघर’ अभियान के अंतर्गत बाइक रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन किया गया।अधीक्षक डाकघर, बलिया मंडल राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आयोजित यह बाइक रैली उपडाकघर हल्दी से प्रारंभ होकर बाबुबेल शाखा डाकघर एवं उपडाकघर मझौवा होते हुए गंगापुर शाखा डाकघर पहुंची, जहां अभियान के अंतर्गत डाक चौपाल का आयोजन किया गया।

रैली एवं डाक चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न बचत एवं वित्तीय योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा (RD), सावधि जमा (TD), मासिक आय खाता (MIS), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), आधार संबंधी सेवाओं, डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाओं, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल एवं अन्य डाक सेवाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को अपने नजदीकी डाकघर से जुड़कर इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर निरीक्षक डाक पूर्वी उपमंडल राहुल सिंह, पूर्वी उपमंडल के सभी उपडाकपाल, संबंधित शाखा डाकपाल, शाखा डाकपाल बिगही तथा कंचनपुर, नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए सहायक शाखा डाकपाल बघोंच स्नेहा सिंह और अन्य डाक डाक कर्मचारियों सहित गंगापुर के ग्राम प्रधान रमेश यादव एवं जनप्रतिनिधि रिंकू गुप्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की। डाक चौपाल के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक डाक विभाग की सेवाओं को पहुंचाना, बचत एवं बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

अभियान के माध्यम से अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने ‘हर घर डाकघर’ की भावना के अनुरूप ग्रामीण नागरिकों तक अपनी सेवाओं एवं योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा