सिकंदरपुर थाने में पत्रकारों संग पुलिस की बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा

बलिया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सिकंदरपुर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सिकंदरपुर के क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह, खेजुरी थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे और क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान त्योहारों के समय शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

नगरा के डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का मान, दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बने शिक्षक संघ के सचिव

घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).