बिजली संकट और सरयू कटान पर विधायक रिजवी ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को भेजे पत्र

सिकंदरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने और कटान रोकने की मांग, तत्काल कार्रवाई का आग्रह
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति और सरयू नदी के तेज कटान को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, जलशक्ति मंत्री और संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने दोनों समस्याओं को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि सिकंदरपुर और प्रसादपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण क्षतिग्रस्त तार और पोल समय से ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ का पद करीब दो माह से रिक्त है। स्थानांतरण के बाद अब तक नए एसडीओ की तैनाती नहीं होने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विधायक ने सिकंदरपुर के एसडीओ को सिकंदरपुर, प्रसादपुर, गोरा मदनपुरा और रतसड़ विद्युत उपकेंद्रों का अतिरिक्त प्रभार देते हुए तत्काल तैनाती की मांग की है। साथ ही खराब विद्युत लाइनों और पोलों को दुरुस्त कराकर क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।
वहीं जलशक्ति मंत्री और जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में विधायक ने सरयू नदी के कटान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में कटान गंभीर रूप ले चुका है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। पानी कम होने के बाद खरीद, पुरुषोत्तमपट्टी, जिंदापुर, निपनिया और बिजलीपुर में कटान की रफ्तार बढ़ गई है। समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो ग्रामीणों की बची हुई भूमि भी नदी में समाहित होने का खतरा है।
विधायक ने गोसाईंपुर से खरीद-पुरुषोत्तमपट्टी, जिंदापुर, बिजलीपुर, निपनिया और पिलुई तक नदी किनारे बंधा निर्माण कराने की मांग की है। इसके साथ ही जीयू ट्यूब के माध्यम से पत्थर की जाली लगाकर कटानरोधी कार्य कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

बलिया में 107 गुम मोबाइल बरामद, 21.40 लाख रुपये के फोन पुलिस ने उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए

भरण-पोषण मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुए पवन सिंह

1871 की पर्ची ने कनाडा से बलिया तक खींची रिश्तों की डोर, 155 साल बाद पूर्वजों की जन्मभूमि पहुंचा दंपती
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).