पाइपलाइन बिछाने को खोदी गईं सड़कें अब होंगी बहाल

बलिया में 169 किमी सड़कें बाकी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष रेस्टोरेशन अभियान
बलिया। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों की बहाली को लेकर अब अभियान चलाया जाएगा। जिले में अभी 169 किलोमीटर सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य बाकी है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से 1 अक्टूबर 2026 से विशेष रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता पीके वर्मा ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत 9,995 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई। इसके लिए 2,586 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। इनमें से 2,417 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त कराया जा चुका है, जबकि शेष 169 किलोमीटर को अभियान में शामिल किया गया है।
ग्रामीणों को शिकायत का भी विकल्प
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीण जल सारथी ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत में गांव और पते की जानकारी देने के साथ सड़क की फोटो और वीडियो भी अपलोड की जा सकेगी। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
317 गांवों में पहुंच रहा पेयजल
जल निगम के अनुसार वर्तमान में 317 गांवों में पेयजलापूर्ति हो रही है। बाकी गांवों में भी चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। रोड रेस्टोरेशन अभियान के दौरान पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का अल्टीमेटम

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

तुर्तीपार में गाजे-बाजे के साथ भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का स्वागत
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).