Thu, Oct 1
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।

वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·01 Oct 2026 07:45 PM (IST)
0
वृद्धा आश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों से जाना हाल; बोले- समस्या हो तो बताएं
  • बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और पेंशन के लिए लगेगा विशेष कैंप

  • वृद्धा आश्रम में लगेगा बड़ा एलईडी टीवी, बुजुर्ग देख सकेंगे भक्ति और कथा कार्यक्रम

  • बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाने की डीएम ने की अपील

बलिया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह गुरुवार को गड़वार स्थित वृद्धाआश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि उनकी किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम की रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर के कमरों और बरामदों में साफ- सफाई का जायजा लिया तथा नियमित सफाई के साथ फर्श की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

वृद्धा आश्रम में करीब 150 बुजुर्ग रह रहे हैं। डीएम ने सभी निवासियों के आयुष्मान कार्ड और पहचान पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को विशेष कैंप आयोजित कर पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही न हो। बातचीत के दौरान बुजुर्गों ने जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। नगवा निवासी विजय यादव ने वृद्धावस्था पेंशन और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। वहीं सुभाष गुप्ता (सहतवार), राजकिशोर (कपूरी नारायनपुर), रमाशंकर (चितबड़ागांव), रामेश्वर शर्मा (इंदरपुर), शोभा देवी (सवरा गोपालपुर) और गिरिजा देवी (गड़वार) ने भी वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याएं बताईं। डीएम ने कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले किसी भी बुजुर्ग को परेशानी न हो। उन्होंने सभी से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या है तो सीधे अधिकारियों को बताएं, उसका तत्काल समाधान कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बुजुर्गों के मनोरंजन और मानसिक प्रसन्नता के लिए वृद्धा आश्रम में बड़ा एलईडी टीवी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्ग सुबह-शाम भक्ति कार्यक्रम, कथा और अन्य उपयोगी कार्यक्रम देख सकेंगे। इस दौरान डीएम ने वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों का मुंह मीठा कराया और उन्हें 100-100 रुपये तथा फल वितरित किए। वृद्धाआश्रम के प्रबंधक ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंधक की ओर से समाज कल्याण अधिकारी को भी अंगवस्त्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर बुजुर्गों के साथ समय बिताने से उन्हें अपनापन और खुशी का अनुभव होगा। डीएम ने कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

01 Oct 2026

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

01 Oct 2026

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

30 Sept 2026

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

01 Oct 2026

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम