बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने डीएम से की मुलाकात

प्रभावित गांवों की स्थिति से कराया अवगत
बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगा और घाघरा नदी के चलते बाढ़ एवं कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी बलिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गोपालनगर टाड़ी, वशिष्ठ नगर, शिवाल मठिया, मानगढ़, चक्की नौरंगा और शिवपुर दीयर में बाढ़ एवं नदी कटान से उत्पन्न गंभीर स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और अवर अभियंता (जेई) भी मौजूद रहे। विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि बैरिया की जनता के जान-माल की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार और प्रशासन के स्तर पर लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बाढ़ एवं कटान से प्रभावित गांवों के लोगों को राहत मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

सीए अरुण सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).