राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर सड़कों पर निकले समर्थक
लखनऊ। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय नगर विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर आज कुछ ही देर बाद लखनऊ कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले दोनों नेताओं के प्रशंसकों के बीच में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भारी संख्या में लोग नामांकन में शामिल होने के लिए घर से निकले हैं। भीड़ के चलते कई रास्तों पर काफी ट्रैफिक रहा है जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। नामांकन से पहले केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ लखनऊ के हनुमानसेतु मंदित दर्शन करने लिए पहुंचे हैं।
100 से अधिक स्थानों पर स्वागत
आज नामांकन से पहले 100 से अधिक स्थानों पर नामांकन जुलूस का स्वागत किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश में मुख्यालय से शुरू होने वाले नामांकन जुलूस में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। दोनों ही नेता तीसरी बार संसदीय सीट के लिए आज नामांकन कर रहे हैं। रक्षामंत्री लखनऊ के लिए और कौशल किशोर मोहनलालगंज सीट के लिए नामांकन करेंगे। नामांकन जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद हैं।
नामांकन को यादगार बनाने की कोशिश
आज 29 अप्रैल को राजनाथ सिंह के नामांकन को यादगार बनाना के प्रयास हो रहे हैं। नामांकन से पहले उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बीजेपी की एक बैठक में कहा था कि भाजपा सभी की पार्टी है। यहां कोई भी व्यक्ति बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा था कि लखनऊ लोकसभा को देश की सबसे बड़ी जीत में शामिल करना है। नामांकन को भी भव्य और यादगार बनाना है। ब्रजेश पाठक ने सभी समाज के प्रतिनिधियों, विधानसभा के संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों और प्रकोष्ठ विभाग के संयोजकों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता की और नामांकन के दिन बड़ी संख्या लेकर आने के लिए कार्य योजना बनाई थी जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।
सबसे आगे चल रहा रथ
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नामांकन कार्यक्रम में सबसे आगे एक और रथ चल रहा है। जिसमें वरिष्ठ जनप्रतिनिधी और पदाधिकारी माइक पर जुलूस को संबोधित करते चल रहे हैं। बैठक में पूर्व सांसद अशोक बाजपेई, लोकसभा चुनाव सहसंयोजक पुष्कर शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, उपविजेता रजनीश गुप्ता, नानक चंद लखवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, शैलेंद्र अटल, सुधीर हलवासिया मानसिंह त्रिलोक अधिकारी, अभिषेक खरे घनश्याम अग्रवाल, अनुराग साहू सहित लखनऊ महानगर पदाधिकारी, सामाजिक, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित हैं।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).