खालसा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस
दया शंकर चौधरी
लखनऊ। गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज में कल 26 जुलाई को एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल युद्ध के शहीदों को शत्-शत् नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ, इसमें भारत विजय हुआ। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कारगिल विजय दिवस, युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मौजूद जन समाज सेवा संस्था लखनऊ के अध्यक्ष स. रनजीत सिंह ने अवगत कराया कि घुसपैठियों के नियोजित रणनीति के बारे मे जब भारतीय सेना को पता चला, भारतीय सेना को एहसास हो गया कि हमले की योजना बहुत बड़े पैमाने पर की गयी है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2,00,000 सैनिकों को कारगिल क्षेत्र मे भेजा, यह युद्ध 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे, आज का दिन हर भारतीय के लिए बड़े ही गर्व का दिन है। जिसके लिए बहुत बड़ी शहादत देकर देश के वीर जवानों ने कारगिल युद्ध की विजय हमारी झोली में डाली है। देश की शान देश का मान वीर सपूतों को शत शत नमन। इस कार्यक्रम में शिक्षक वी.के. श्रीवास्तव, जीपी तिवारी, जसपाल सिंह, गुरमीत कौर, अलका राय, डॉ. रूबी त्रिपाठी, गायत्री ओझा, गुरदीप सिंह, अखिलेश कुमार, अमर सिंह इत्यादि शामिल हुए।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).