एयर शो से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, राजघाट से नमो घाट तक नगर आयुक्त ने परखीं तैयारियां

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित हवाई प्रदर्शन को लेकर सफाई, अतिक्रमण हटाने और जनसुविधाओं पर विशेष जोर
वाराणसी। भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने राजघाट से नमो घाट तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई दुरुस्त रखने और संपर्क मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों और उनसे जुड़ने वाले रास्तों की स्थिति देखी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के मद्देनजर स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मार्गों पर मौजूद अतिक्रमण को तत्काल हटाने के साथ ही मलबे और अन्य कचरे की सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी पवन गुप्ता, अधिशासी अभियंता विकास कुरील, जेई सिद्धार्थ सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना
नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो को देखने के लिए वाराणसी सहित आसपास के जिलों और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम गंगा के दोनों किनारों पर सफाई, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटा है।
एयर शो के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों से लेकर संपर्क मार्गों तक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन का लक्ष्य आयोजन से पहले सभी जरूरी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करना है, ताकि शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं के साथ आगंतुकों की सुविधा भी सुनिश्चित की जा सके।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

6 घंटे से बेकाबू काशी नरेश का हाथी, जंगल की ओर भागा; 13 साल से देखभाल कर रहे महावत पर किया हमला

वाराणसी एयर शो के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास जोर

नारी शक्ति ही सृष्टि की शक्ति, अपने भीतर के अहंकार और विकारों का करें दहन

वाराणसी मंडल में डीआरएम का निरीक्षण, रतनपुरा–रसड़ा रेलखंड पर परखी संरक्षा व्यवस्था
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).