Sat, Oct 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।

वाराणसी एयर शो के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास जोर

By Ashutosh Kumar Sharma·17 Oct 2026 08:43 PM (IST)
0
वाराणसी एयर शो के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास जोर

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने की तैयारियों की समीक्षा, तीन ग्रीन कॉरिडोर और चार ट्रैफिक प्लान से संभाली जाएगी व्यवस्था

वाराणसी। 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए वाराणसी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अस्थायी पुलिस थानों पर तैनात जवानों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और दर्शकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शहर और घाटों पर 79 अस्थायी थाने

एयर शो के लिए नगर क्षेत्र में 48 और घाट क्षेत्रों में 31 अस्थायी पुलिस थाने बनाए गए हैं। प्रत्येक थाने पर एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी पार्किंग, प्रमुख मार्गों और दर्शकों की आवाजाही पर नजर रखेंगे। जर्जर भवनों की छतों पर भीड़ रोकने और घाटों की बैरिकेडिंग मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चार ट्रैफिक प्लान, तीन ग्रीन कॉरिडोर

भीड़ के दबाव को देखते हुए चार अलग-अलग ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं। दर्शकों के लिए जोनवार पार्किंग और प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए शहर में तीन ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं, ताकि एंबुलेंस और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में बाधा न आए।

नमोघाट से करीब दो किलोमीटर दूर सरायमोहन घाट से खाकी कुटी बाबा मंदिर घाट तक 10 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। डुमरी क्षेत्र में भी दर्शकों के लिए बेहतर दृश्यता वाले स्थल विकसित किए जा रहे हैं।

महिला सुरक्षा और जनसहयोग पर जोर

प्रत्येक दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवी संस्थाएं भीड़ प्रबंधन में सहयोग करेंगे। पुलिस आयुक्त ने जवानों को शालीन व्यवहार, वायरलेस संचार पर ध्यान और आपात सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों को तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा करने को भी कहा गया है।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

16 Oct 2026

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा