Wed, Nov 4
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम रोकने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, 80% फोर्स सड़कों पर रहेगी तैनात

By Ashutosh Kumar Sharma·04 Nov 2026 09:35 PM (IST)
0
धनतेरस-दीपावली पर वाराणसी में जाम रोकने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, 80% फोर्स सड़कों पर रहेगी तैनात

कचहरी से भोजूबीर और मरीमाई से रथयात्रा तक पुलिस आयुक्त ने परखी यातायात व्यवस्था, अगले चार दिन अधिकारी खुद संभालेंगे मोर्चा

वाराणसी: धनतेरस, दीपावली और भाईदूज के त्योहारों पर शहर में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल बुधवार को खुद सड़कों पर उतरे और प्रमुख बाजारों, चौराहों तथा जाम की आशंका वाले मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने अगले चार दिनों तक पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कार्यालयों के बजाय सड़क पर रहकर यातायात संभालने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस आयुक्त ने कचहरी से भोजूबीर और मरीमाई से रथयात्रा तक प्रमुख मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग तथा यातायात संचालन में आने वाली दिक्कतों को देखा। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए गए।

हर थाने की 80 प्रतिशत पुलिस फोर्स सड़कों पर रहेगी

त्योहारों के दौरान पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक थाने की उपलब्ध पुलिस फोर्स का कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सा सड़कों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेगा। राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी खुद मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात प्रबंधन केवल कार्यालयों में बैठकर नहीं किया जा सकता। जाम या अव्यवस्था की स्थिति में अधिकारी मौके पर पहुंचकर तत्काल समाधान कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई

बाजारों में दुकानों के सामने ठेले, खोमचे और अस्थायी दुकानें लगने से सड़कें संकरी हो जाती हैं। इसे देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे अवरोध हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ खाली रखने को कहा गया है, ताकि पैदल चलने वालों और वाहनों को परेशानी न हो।

कलर कोड पार्किंग का पालन कराना होगा अनिवार्य

वाराणसी में लागू कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था को त्योहारों के दौरान प्रभावी तरीके से लागू कराने पर भी जोर दिया गया है। निर्धारित रंगों के अनुसार ही वाहनों को पार्क कराया जाएगा। बाजारों के व्यापारियों को ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्किंग स्थल भरने पर वाहन चालकों को नजदीकी वैकल्पिक पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरत के अनुसार संकेतक लगाए जाएंगे और यातायात पुलिस लोगों को सही मार्ग की जानकारी देगी।

गलत दिशा और नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो कार्रवाई

पुलिस आयुक्त ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन रोकने और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस तथा स्थानीय पुलिस आपसी तालमेल से जरूरत के अनुसार डायवर्जन और पुलिस बल की तैनाती में बदलाव करेंगे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता रहेगा खाली

त्योहारों की भीड़ के बीच आपातकालीन सेवाओं को बाधित नहीं होने देने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य जरूरी सेवाओं को अस्पताल या घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो। इसके लिए प्रमुख मार्गों को बाधा मुक्त रखने पर विशेष निगरानी की जाएगी।

व्यापारियों और आम लोगों से पुलिस की अपील

पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों और व्यापारियों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने, सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के चार दिनों में अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में रहेंगे, ताकि बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

03 Nov 2026

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

03 Nov 2026

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

03 Nov 2026

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

03 Nov 2026

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

03 Nov 2026

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

02 Nov 2026

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

02 Nov 2026

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह