संपूर्ण समाधान दिवस में 145 फरियादियों ने लगाई गुहार, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बलिया। तहसील बैरिया में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जे, राशन कार्ड, नाली निर्माण समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित मामलों की मौके पर जांच कराने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बैरिया, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया अध्याय: एके शर्मा

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).