Fri, Oct 23
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

क्या कांग्रेस की खोई जमीन वापस ला पाएंगी आराधना मिश्रा?

Published By News DeskAuthor: राजीव तिवारी 'बाबा' ·03 Oct 2026 03:58 PM (IST)
0
क्या कांग्रेस की खोई जमीन वापस ला पाएंगी आराधना मिश्रा?
  • पिता की छवि और छाया से बाहर निकलना 'मोना' की असल चुनौती

राजीव तिवारी 'बाबा'

लखनऊ। कभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, उसकी राष्ट्रीय सत्ता की धुरी था। पं. गोविंद बल्लभ पंत से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक की लंबी परंपरा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राजनीति का पर्याय बना दिया था। लेकिन मंडल और कमंडल की राजनीति ने इस साम्राज्य की नींव हिला दी। पिछड़ों के बीच समाजवादी राजनीति, दलितों में बसपा और हिंदुत्व की राजनीति के विस्तार ने कांग्रेस के पारंपरिक सामाजिक गठजोड़ को इस तरह तोड़ा कि पार्टी धीरे-धीरे हाशिये पर चली गई। 2022 में तो स्थिति यह हो गई कि 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक रह गए और वोट शेयर 2.3 प्रतिशत पर पहुंच गया।

कांग्रेस ने वापसी के कई प्रयास किए। 2009 में रीता बहुगुणा जोशी के दौर में लोकसभा की 21 सीटों पर जीत ने अचानक कांग्रेस को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया था। वह एक ऐसा क्षण था जब लगा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फिर खड़ी हो सकती है। मगर संगठन उस उभार को स्थायी जनाधार में नहीं बदल सका। राज बब्बर-शीला दीक्षित का प्रयोग हुआ, फिर प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के जरिए महिला मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश की। लेकिन 2022 में कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई।

2024 ने जरूर उम्मीद की एक खिड़की खोली। सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और छह सीटें जीतीं। लेकिन यह सवाल अब भी जस का तस है कि क्या लोकसभा का यह उभार विधानसभा की जमीन में बदलेगा? यही वह परीक्षा है जिसके बीच आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।

मोना के पास अनुभव की कमी नहीं। तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहने के बाद वह रामपुर खास से लगातार चुनाव जीतती रही हैं। 2014 के उपचुनाव में विधानसभा पहुंचीं, 2017 और 2022 में सीट बचाई और कांग्रेस विधायक दल की नेता बनीं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका भी रही है। 2022 की उस भयावह कांग्रेस पराजय में भी वह पार्टी के केवल दो विजयी विधायकों में थीं।लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत ही उनकी सबसे बड़ी चुनौती भी है—प्रमोद तिवारी की बेटी होना।

प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास को कांग्रेस का अभेद्य किला बनाया और नौ बार विधायक रहे। उनकी राजनीतिक पकड़ निर्विवाद रूप से मजबूत रही है, लेकिन कांग्रेस के भीतर उनके आलोचक उनकी समाजवादी पार्टी से निकटता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। 2013 में सपा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को राज्यसभा पहुंचाने के लिए समर्थन दिया था। उस समय भी इसे मुलायम सिंह यादव और तिवारी के पुराने राजनीतिक रिश्ते के रूप में देखा गया था।

यही वह पृष्ठभूमि है, जिसमें कांग्रेस के भीतर एक धारणा यह भी रही कि तिवारी ने दूसरे दलों से अपने संबंध निभाने की कीमत कांग्रेस की स्वतंत्र राजनीति को चुकाकर अदा की। विरोधी इसे और तीखे शब्दों में ‘कांग्रेस को दूसरे दलों के हाथ बेच देने’ तक कहते रहे हैं। यह राजनीतिक आरोप है, स्थापित तथ्य नहीं, लेकिन आराधना मिश्रा के लिए इसे नजरअंदाज करना भी आसान नहीं होगा।

क्योंकि अब विडंबना यह है कि जिस सपा से उनके पिता के राजनीतिक रिश्तों की चर्चा होती रही, उसी सपा के साथ 2027 के लिए सीटों के तालमेल की चुनौती भी उनके सामने है। कांग्रेस ने कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि सपा की ओर से सीट बंटवारे पर अपने दावे सामने आ चुके हैं।

इसलिए मोना की असली परीक्षा सिर्फ भाजपा से मुकाबला करने की नहीं है। उन्हें यह साबित करना होगा कि वह प्रमोद तिवारी की बेटी भर नहीं, अपनी राजनीतिक जमीन रखने वाली प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हें पुराने प्रभावशाली घराने की छाया से निकलकर नए जिलाध्यक्ष, नए ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता और नए सामाजिक नेतृत्व को खड़ा करना होगा। कांग्रेस को ब्राह्मण-मुस्लिम-ओबीसी-दलित सामाजिक संतुलन के साथ नया आधार देने की कोशिश में इमरान मसूद, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद जैसे चेहरों को नेतृत्व में जगह देना इसी दिशा का संकेत है।

आखिरकार सवाल यह नहीं है कि आराधना मिश्रा रामपुर खास बचा पाएंगी या नहीं—वह तो वह पहले ही साबित कर चुकी हैं। सवाल यह है कि क्या रामपुर खास की कांग्रेस को वह पूरे उत्तर प्रदेश की कांग्रेस बना पाएंगी?

कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अब एक और चेहरा नहीं, संगठन चाहिए; एक और चुनावी अभियान नहीं, लगातार जमीन पर मौजूदगी चाहिए; और विरासत की राजनीति नहीं, नई पीढ़ी का भरोसा चाहिए।

मोना के सामने इतिहास की विडंबना यही है—उन्हें अपने पिता की बनाई राजनीतिक विरासत को बचाना भी है और उसी विरासत की छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान भी बनानी है। अगर वह यह कर पाईं तो कांग्रेस की वापसी की कहानी सचमुच शुरू हो सकती है। अगर नहीं, तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में उनका अध्यक्ष बनना भी पुराने प्रयोगों की सूची में एक और अध्याय बनकर रह जाएगा।

: - लेखन वरिष्ठ पत्रकार हैं।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट