Thu, Oct 8
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।

यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 8 नामों पर मंथन, सपा के तीन प्रत्याशियों की चर्चा से बढ़ी सियासी हलचल

Published By News DeskAuthor: कुंवर अशोक सिंह राजपूत ·29 Sept 2026 11:30 PM (IST)
0
यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 8 नामों पर मंथन, सपा के तीन प्रत्याशियों की चर्चा से बढ़ी सियासी हलचल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और प्रत्याशी 6 अक्टूबर 2026 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी।

राज्यसभा की इन 10 सीटों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों की रणनीति पर निगाहें टिकी हैं। मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर बीजेपी गठबंधन की स्थिति मजबूत है, जबकि सपा के लिए दो सीटों पर जीत का गणित अपेक्षाकृत स्पष्ट माना जा रहा है। इसके बावजूद दोनों दल अतिरिक्त सीट को लेकर अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बीजेपी आठवें प्रत्याशी के लिए भी मैदान में उतरने की संभावनाएं तलाश रही है, जबकि सपा तीन प्रत्याशी उतारने की तैयारी में बताई जा रही है।

बीजेपी के 8 नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार

उत्तर प्रदेश बीजेपी की ओर से राज्यसभा की आठ सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाने की खबर है। रिपोर्टों के अनुसार प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिनमें से केंद्रीय नेतृत्व को अंतिम आठ नामों पर फैसला करना है। हालांकि, पार्टी की ओर से सामने आया यह पैनल अभी आधिकारिक प्रत्याशी सूची नहीं माना जा सकता।

संभावित नामों को लेकर कई पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और संगठन से जुड़े नेताओं की चर्चा है। इनमें स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, वरुण गांधी, हरीश द्विवेदी समेत कई नाम मीडिया रिपोर्टों में सामने आए हैं। वहीं बीएल वर्मा समेत कुछ मौजूदा राज्यसभा सदस्यों को दोबारा मौका मिलने की संभावनाओं पर भी चर्चा है। अंतिम तस्वीर बीजेपी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के निर्णय के बाद ही साफ होगी।

बीजेपी के भीतर चर्चा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि राज्यसभा के लिए संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों, सामाजिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व तथा नए चेहरों के बीच किस तरह संतुलन बनाया जाता है। महिला प्रतिनिधित्व और ओबीसी सहित विभिन्न सामाजिक समूहों को जगह देने को लेकर भी संभावित नामों के स्तर पर चर्चाएं हैं।

लोक सभा से हारे नेताओं के नाम भी राज्यसभा की रेस में

कौशल किशोर (मोहनलालगंज), राजवीर सिंह ‘राजू’ (एटा), स्मृति ईरानी (अमेठी) और संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर) समेत लोकसभा चुनाव में हार चुके करीब आधा दर्जन नेताओं के नाम उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने की संभावित सूची में चर्चा में हैं। इसके अलावा बीजेपी में कुछ ऐसे नामों की भी चर्चा है, जो पहले राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं या केंद्र सरकार में मंत्री हैं। इनमें से कुछ नेताओं को दोबारा मौका दिए जाने की अटकलें हैं।

पार्टी के भीतर इस संभावित चयन को लेकर यह चर्चा भी है कि मेहनत करने वाले मूल संगठन कार्यकर्ताओं की बजाय कुछ नेताओं को ‘पैराशूट’ के जरिए लखनऊ लाकर राज्यसभा का टिकट दिया जा सकता है। हालांकि, बीजेपी की ओर से सोमवार से मीडिया में प्रसारित सूची को आधिकारिक प्रत्याशी सूची नहीं बताया गया है। यह केवल संभावित नामों का पैनल है, जिसकी चर्चा मीडिया रिपोर्टों में की जा रही है। अंतिम फैसला बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

पुराने चेहरों की वापसी या संगठन के नए चेहरों पर दांव?

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के सामने एक अहम सवाल यह भी है कि कार्यकाल पूरा कर रहे मौजूदा सदस्यों में से कितनों को दोबारा मौका दिया जाए और कितने नए चेहरों को संसद के उच्च सदन में भेजा जाए। मीडिया रिपोर्टों में कुछ ऐसे नाम भी चर्चा में हैं जो पहले राज्यसभा में रह चुके हैं या केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

इसके साथ ही संगठन के स्तर पर सक्रिय नेताओं और पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं में से कुछ अप्रत्याशित नाम सामने आने की संभावना की भी चर्चा है। हालांकि, ऐसे किसी नाम की पुष्टि पार्टी की ओर से नहीं की गई है।

सपा के तीन नामों को लेकर भी सस्पेंस

उधर समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारने की तैयारी की चर्चा है। मौजूदा राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। तीसरे प्रत्याशी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और अलग-अलग नामों पर अटकलें जारी हैं।

सपा की ओर से तीसरा प्रत्याशी उतारने के पीछे पार्टी के सामाजिक समीकरण और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर राजनीतिक संदेश देने की रणनीति की चर्चा है। हालांकि संख्या बल के लिहाज से तीसरी सीट के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।

तीसरी सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला

राज्यसभा चुनाव में एक प्रत्याशी को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 40 मतों की जरूरत होगी। इसी संख्या बल के कारण सपा के तीसरे और बीजेपी के आठवें प्रत्याशी के बीच संभावित मुकाबला चुनाव को रोचक बना सकता है। हालांकि वास्तविक स्थिति नामांकन पूरा होने और प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ऐसे में क्रॉस वोटिंग, अनुपस्थित रहने वाले विधायकों और सहयोगी दलों के रुख पर भी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। पिछले राज्यसभा चुनावों में भी संख्या बल से इतर राजनीतिक रणनीति और क्रॉस वोटिंग ने मुकाबले को प्रभावित किया था, इसलिए इस बार भी अंतिम क्षण तक समीकरणों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

03 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

06 Oct 2026

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

06 Oct 2026

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

05 Oct 2026

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर