Sat, Oct 31
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले,अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त,झांसी को मिला नया मंडलायुक्त

By News Desk·31 Oct 2026 10:21 PM (IST)
0
15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले,अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त,झांसी को मिला नया मंडलायुक्त

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन के आदेश से कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां नए सिरे से तय की गई हैं। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।इस फेरबदल में कृषि, औद्योगिक विकास, वित्त, सिंचाई, ग्रामीण जलापूर्ति, लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक कल्याण जैसे अहम विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। उनके पास नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ ग्रामीण पेयजल मिशन और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन का प्रभार भी रहेगा।आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके पास एनआरआई विभाग के अपर मुख्य सचिव और पिकप के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

एम. देवराज को अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव और डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक बने रहेंगे।डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, समन्वय और परियोजना निदेशक, यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

आलोक कुमार-3 को वित्त, संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव बने रहेंगे।

अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने रहेंगे।

पंधारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी बनी रहेगी।योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं,अमित कुमार सिंह को पीसीडीएफ से हटाकर उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह इससे पहले सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रशासक थे।

चन्द्र शेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।भूपेंद्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव पद से हटाकर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

देवेंद्र सिंह कुशवाहा, जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार नियुक्त किया गया है।प्रवीण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा जनजाति विकास का निदेशक बनाया गया है। उनके पास समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी रहेगी।इस प्रशासनिक फेरबदल में कृषि उत्पादन, औद्योगिक विकास, वित्तीय प्रबंधन, ग्रामीण पेयजल, सिंचाई और बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों पर विशेष बदलाव किए गए हैं। साथ ही जल निगम और पीसीडीएफ के शीर्ष पदों पर भी अदला-बदली की गई है। झांसी मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती के साथ मानवाधिकार आयोग और प्रशासनिक सुधार विभाग में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

31 Oct 2026

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

30 Oct 2026

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

30 Oct 2026

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

30 Oct 2026

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

30 Oct 2026

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

31 Oct 2026

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

30 Oct 2026

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस

28 Oct 2026

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी