Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

12 हजार करोड़ की नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, लखनऊ के सुनियोजित विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

By News Desk·24 Sept 2026 11:28 PM (IST)
0
12 हजार करोड़ की नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, लखनऊ के सुनियोजित विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने भूखंडों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया और 2,166 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाने वाली पांच बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिष नगर और वरुण विहार परियोजनाएं राजधानी के सुनियोजित विस्तार, आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास और विभिन्न आय वर्गों के लोगों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन योजनाओं से लखनऊ की भविष्य की आवासीय जरूरतों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

10 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में विकसित होंगी दोनों परियोजनाएं

सीएम योगी ने बताया कि 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित होने वाली वरुण विहार परियोजना में 6 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की क्षमता होगी। वहीं 4,100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली नैमिष नगर योजना में 4 लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधा विकसित की जाएगी।

इन परियोजनाओं में आवास के साथ सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, परिवहन और अन्य नागरिक सुविधाओं को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियोजित शहरी विस्तार से भविष्य में जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए राजधानी के विस्तार को एकीकृत योजना के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

विभिन्न आय वर्गों के लिए आवास की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास मिले। नई आवासीय योजनाओं में भी किसी एक आय वर्ग पर ध्यान केंद्रित नहीं किया गया है।

इन योजनाओं में ’’प्रधानमंत्री आवास योजना, किफायती आवास, समूह आवास, भूखंड और उच्च आय वर्ग के लोगों के लिए आवासीय सुविधाओं’’ को शामिल किया गया है।

वरुण विहार को मिलेगी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरुण विहार परियोजना के बीच से ’’पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी’’ उपलब्ध कराई जाएगी। इससे इस नए विकसित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रदेश के दूसरे हिस्सों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

वहीं, नैमिषारण्य के विकास को ध्यान में रखते हुए ’’लखनऊ और नैमिषारण्य के बीच 4-लेन कनेक्टिविटी’’ विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लखनऊ और नैमिषारण्य के बीच की दूरी और कम होगी तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित हो रहा लखनऊ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ का विकास अब केवल महानगर या जनपद की सीमाओं तक सीमित नहीं है। इसे ’’स्टेट कैपिटल रीजन (राज्य राजधानी क्षेत्र)’’ के रूप में व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ के साथ ’’उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली’’ को क्षेत्रीय विकास की योजना से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में मेट्रो कनेक्टिविटी को बेहतर करने के साथ सार्वजनिक परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य भी आगे बढ़ाया जा रहा है। लखनऊ की बाहरी और आंतरिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए आगरा से संपर्क, पूर्वी उत्तर प्रदेश से बेहतर कनेक्टिविटी, किसान पथ और ग्रीन कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बना लखनऊ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ’’टाटा की ऑटोमोबाइल फैक्ट्री और अशोक लीलैंड की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग परियोजना’’ राजधानी को नई पहचान दे रही हैं।

उन्होंने लखनऊ में ’’ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण’’ का भी उल्लेख किया और कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी राजधानी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरी है। हवाई अड्डे के विस्तार और आधुनिकीकरण के साथ राजधानी में मेट्रो का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है।

किसानों के हितों का रखा जाएगा ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के लिए भूमि देने वाले किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और ’’किसानों तथा एलडीए के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होगा’’। मुआवजे की धनराशि सीधे उस व्यक्ति के खाते में जाएगी, जिसकी भूमि परियोजना में शामिल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की दलाली नहीं होने दी जाएगी और किसान तथा प्राधिकरण सीधे बातचीत करेंगे। उन्होंने किसानों को मुआवजे की राशि का उपयोग ऐसी संपत्ति, जमीन या उद्योग में करने की सलाह दी, जिससे भविष्य में परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के लखनऊ का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लखनऊ श्रद्धेय ’’अटल बिहारी वाजपेयी’’ के सपनों के लखनऊ के रूप में विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। राजधानी में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। उन्होंने लखनऊ के सांसद एवं भारत के रक्षा मंत्री ’’राजनाथ सिंह’’ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए हवाई अड्डे के विस्तार, मेट्रो और रक्षा क्षेत्र में लखनऊ की बढ़ती भूमिका की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैमिष नगर और वरुण विहार केवल आवासीय योजनाएं नहीं हैं, बल्कि ये ’’लखनऊ के भविष्य के सुनियोजित विस्तार की आधारशिला’’ हैं। इनके माध्यम से सुरक्षित आवास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त नए शहरी क्षेत्रों का विकास होगा।

कार्यक्रम को विधायक योगेश शुक्ला और डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, जयदेवी, अमरेश कुमार, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज