यूपी की आर्थिक तरक्की में नारीशक्ति का बड़ा योगदान, साढ़े नौ साल में तीन गुना हुई अर्थव्यवस्थ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारीशक्ति प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद उन्होंने प्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय, बजट और महिला श्रम बल की भागीदारी तीन गुना हुई है।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश दंगों, अराजकता और अपराध से प्रभावित था। कानून-व्यवस्था मजबूत की और प्रदेश को उत्सवों के अनुकूल माहौल दिया।योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

बड़े कारखानों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार हो गई है और निवेश से 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। प्रदेश में देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 60 प्रतिशत हिस्सा होने का भी उन्होंने दावा किया।
मुख्यमंत्री के अनुसार, कृषि विकास दर आठ प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, जबकि स्टार्टअप की संख्या 120 से बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के विस्तार से तीन करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की बात भी उन्होंने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सशक्त नारी और समृद्ध उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी की वोटर लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी, घर-घर पहुंचेंगी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

किसानों के साथ पशुपालकों को भी राहत, गाय-भैंस की मौत पर अब मिलेंगे 50 हजार रुपये

चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में देरी पर नगर निगम कर्मचारी संघ नाराज, ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग

यूपी की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं को मिलेंगे 28 नए विशेषज्ञ, सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).