मरीजों की जेब पर दवा का दाम छिपाना पड़ा भारी! लखनऊ की 9 हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित, FSDA का बड़ा एक्शन

लखनऊ। अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाओं की कीमतों की सही जानकारी मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सख्ती शुरू कर दी है। दवाओं की खरीद और बिक्री से जुड़ी कीमतों सहित जरूरी जानकारियां सार्वजनिक नहीं करने पर राजधानी लखनऊ की नौ हॉस्पिटल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
औषधि निरीक्षकों की जांच में संबंधित फार्मेसियों में निर्धारित मूल्य संबंधी जानकारियां सार्वजनिक करने की व्यवस्था नहीं मिली। विभाग की ओर से पहले नोटिस जारी कर जवाब और जरूरी दस्तावेज मांगे गए थे। इसके बावजूद तय मानकों का पालन नहीं होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। लखनऊ में कुल 13 हॉस्पिटल फार्मेसियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, जिनमें से नौ के लाइसेंस निलंबित हुए हैं।
जावित्री से शेखर हॉस्पिटल तक कार्रवाई की जद में फार्मेसियां
कार्रवाई के दायरे में जावित्री हॉस्पिटल से जुड़ी फार्मेसियों, टेंडर पाम फार्मेसी, शांति राज मेडिकल्स, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल सहित कई अस्पतालों की फार्मेसियां शामिल हैं। विभाग का मकसद अस्पतालों के भीतर संचालित दवा दुकानों में कीमतों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को दवाओं के दाम जानने के लिए भटकना न पड़े।

वेबसाइट और QR कोड पर देनी होगी दवाओं की जानकारी
एफएसडीए आयुक्त ने 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में दवाओं की कीमतों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत फार्मेसियों को निर्माता या आयातक की ओर से उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची दुकान में ऐसी जगह प्रदर्शित करनी है, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें।
इसके अलावा फार्मेसी की सार्वजनिक वेबसाइट पर उसका नाम, लाइसेंस नंबर, लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो और साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी वेबसाइट पर देना होगा। वेबसाइट का लिंक काउंटर पर प्रदर्शित करने के साथ मरीजों की सुविधा के लिए QR कोड के जरिए भी उपलब्ध कराना है।
मेदांता, मैक्स और अपोलोमेडिक्स ने किया आदेश का पालन
विभाग की कार्रवाई के बीच चार अस्पताल फार्मेसियों ने निर्धारित व्यवस्था लागू कर दी है। इनमें मेदांता की आईपी फार्मेसी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अपोलोमेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज और रीजेंसी हॉस्पिटल की फार्मेसियां शामिल हैं। इन संस्थानों ने दवाओं और मेडिकल डिवाइस की मूल्य सूची वेबसाइट और QR कोड के माध्यम से प्रदर्शित की है।
4 दिसंबर तक चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान
एफएसडीए का विशेष निरीक्षण अभियान 4 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 68 जिलों में 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। नियमों का पालन नहीं करने वाली फार्मेसियों को जरूरी दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई का सीधा संदेश है कि अस्पताल परिसर में दवाओं की बिक्री करने वाली फार्मेसियों को भी कीमतों और जरूरी जानकारियों में पारदर्शिता रखनी होगी। मरीजों को दवा खरीदते समय यह पता होना चाहिए कि वे कौन-सी दवा कितने मूल्य पर खरीद रहे हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

“कंडम सीटें देकर कांग्रेस को चुनाव लड़वाने का क्या मतलब?” अखिलेश की पेशकश पर इमरान मसूद का तीखा वार, बोले- जीतने लायक सीटें चाहिए

सपा-बसपा के 14 साल पर योगी का नौकरी वाला वार, अखिलेश को भी घेरा; बोले- जितनी नौकरियां दीं, उससे दोगुनी हमने दीं

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

संप्रभुता किसी परिवार या जाति में नहीं,आम नागरिक में निहित- योगी
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).