केजीएमयू रचेगा मेडिकल रिसर्च का नया इतिहास, 700 भारतीयों के दिमाग का बनेगा डिजिटल मैप

लखनऊ। चिकित्सा और न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आ रही है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में भारतीय लोगों के मस्तिष्क का पहला डिजिटल नक्शा तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत करीब 700 भारतीयों के मस्तिष्क का विस्तृत अध्ययन कर उसका डिजिटल ब्रेन मैप तैयार किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य भारतीय आबादी के मस्तिष्क की संरचना और उसकी विशेषताओं को वैज्ञानिक तरीके से समझना है। अभी तक मस्तिष्क से जुड़े कई शोधों और मेडिकल मानकों में विदेशी आबादी के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे में भारतीय लोगों के मस्तिष्क का अपना डिजिटल डेटाबेस तैयार होने से चिकित्सा अनुसंधान को नई दिशा मिल सकती है।
पांच करोड़ रुपये की परियोजना, तीन साल में पूरा होगा शोध
इस परियोजना को अनुसंधान राष्ट्रीय शोध फाउंडेशन (ANRF) ने मंजूरी दी है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत वाली इस तीन वर्षीय परियोजना का नेतृत्व केजीएमयू के रेडियोडायग्नोसिस विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. दुर्गेश कुमार द्विवेदी करेंगे। इसका नाम 'मानस मंडल (ब्रेन नेटवर्क): एआई-हार्मोनाइज्ड इंडियन ह्यूमन ब्रेन कनेक्टोम एटलस फॉर प्रिसिजन ब्रेन हेल्थ' रखा गया है। यह परियोजना एएनआरएफ के 'एआई फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग' मिशन के तहत संचालित होगी।
700 लोगों के मस्तिष्क का होगा अध्ययन
परियोजना के तहत लखनऊ और दिल्ली के लगभग 600 स्वस्थ वयस्कों के साथ स्ट्रोक, सिर की चोट, ब्रेन ट्यूमर और डिमेंशिया से पीड़ित 100 से अधिक मरीजों को अध्ययन में शामिल किया जाएगा। इसमें उम्र, लिंग, शिक्षा और भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर संतुलित आंकड़े जुटाए जाएंगे।
इस शोध में केजीएमयू के साथ एम्स दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी दिल्ली भी भागीदार संस्थान होंगे। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप के विशेषज्ञ भी परियोजना में सहयोग करेंगे।

तीन एमआरआई मशीनों से होगी जांच, एआई की भी मिलेगी मदद
इस परियोजना की खास बात यह है कि एक ही व्यक्ति के मस्तिष्क की तीन अलग-अलग एमआरआई स्कैनर पर जांच की जाएगी। इससे मशीनों के कारण मस्तिष्क की तस्वीरों में आने वाले अंतर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कम किया जा सकेगा।
करीब डेढ़ घंटे की एमआरआई जांच में मस्तिष्क की संरचना, नसों के सफेद पदार्थ, मस्तिष्क की गतिविधियों और रक्त प्रवाह का अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही रक्त के लगभग 50 बायोमार्कर और आनुवंशिक जांच भी की जाएगी। हिंदी, तमिल और बंगाली भाषाओं में स्मृति और सोचने-समझने की क्षमता से जुड़े परीक्षण भी होंगे।
स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर और डिमेंशिया के इलाज में मिलेगी मदद
इस डिजिटल ब्रेन मैप से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की पहचान और उपचार को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर स्ट्रोक के बाद मरीज की रिकवरी और पुनर्वास की योजना बनाने, सिर की चोट से मस्तिष्क को हुए नुकसान का आकलन करने और ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को सुरक्षित रखने में इसका उपयोग हो सकेगा।
इसके अलावा डिमेंशिया की शुरुआती पहचान और बीमारी के जोखिम से जुड़े उपचार योग्य कारणों को समझने में भी यह शोध उपयोगी साबित हो सकता है।
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह के अनुसार, परियोजना से प्राप्त गुमनाम डेटा को एएनआरएफ और भारत सरकार के पोर्टल पर शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे भारतीय आबादी पर आधारित नए शोध और देश में आधुनिक ब्रेन-इमेजिंग तकनीक के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ के गांवों तक पहुंचेगा LDA का दायरा, बाराबंकी को मिलेगा अपना विकास प्राधिकरण; योगी सरकार का बड़ा शहरी प्लान

लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल, पिंक मोबाइल यूनिट से महिलाओं और बच्चों का होगा इलाज

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

योगी सरकार का विकसित यूपी@2047 विजन, उद्योग और रोजगार से चमकेगा प्रदेश
टॉप रीड्स

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).