गोविंद नगर विधानसभा में 10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शुभारंभ, विधायक सुरेंद्र मैथानी और पार्षद आरती त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-57 स्वराज नगर (पनकी) में जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नहर किनारे करीब 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र मैथानी और वार्ड पार्षद आरती त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और नारियल फोड़कर किया।
इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वराज नगर में नहर किनारे बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पार्षद आरती त्रिपाठी ने कहा कि वार्ड की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ललित उपाध्याय, चंद्रमणि चौबे, राजीव मिश्रा, पवन सविता, सौरभ, राजेश समेत क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार जताया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).