Wed, Sep 9
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई।

नवयुग कन्या महाविद्यालय में सावन मेला का भव्य आयोजन

By Santosh Kumar Singh·14 Aug 2026655
0
नवयुग कन्या महाविद्यालय  में सावन मेला का भव्य आयोजन

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में पवित्र श्रावण मास पर आधारित भारतीय भाषा कला एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु सावन मेला का आयोजन महाविद्यालय की भारतीय भाषा कला एवं संस्कृति समिति तथा अहिल्याबाई होलकर सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के निर्देशन में धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय एवं समागत अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौध प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतु शाही सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,विशिष्ट अतिथि डॉ श्रद्धा शुक्ला निदेशक राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं ।

आकाशवाणी दूरदर्शन की शिप्रा चन्द्रा की टीम द्वारा गणेश वंदना सरस्वती वंदना,नृत्य,शिव भजन आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।एफ एम रेनबो एवं दूरदर्शन की एंकर मोना चंद्रा उपस्थित रहीं।महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा लोकगीत, भजन ,नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सावन माह केवल वर्षा ऋतु या हरियाली का महीना नहीं है बल्कि भारतीय लोकजीवन में आस्था उल्लास और सांस्कृतिक चेतना का पर्व है सावन मेला सामाजिक समरसता का केंद्र होता है विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोग एक साथ मेलें में सम्मिलित होते हैं झूला के कजरी गीत सावन के भावनात्मक और सांस्कृतिक अनुभूति को प्रकट करते हैं

विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सावन का मेला हमें यह संदेश देता है कि संस्कृति केवल पुस्तकों और संग्रहालयों में सुरक्षित नहीं रहती वह जनजीवन लोकगीतों उत्सवों और हमारी सामूहिक स्मृतियों में निरंतर जीवित रहती है।

महाविद्यालय की प्राचार्या ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि लोक अर्थव्यवस्था और लोक कलाओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण साधन है इन मेले का आयोजन भारतीय लोक संस्कृति सामुदायिक सहभागिता और परंपरागत कला के जीवन उत्सव के रूप में देखना चाहिए। विभाजन स्मृतिका दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति सराहनीय रहीं।

महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एवं कुछ पूर्व छात्राओं के द्वारा साज सज्जा एवं पकवान आदि की दुकानें लगायी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब की नोडल प्रोफेसर सीमा सरकार के द्वारा किया गया। रसायनशास्त्र विभाग की डाक्टर चंदन मौर्या तथा डॉ सुनीता सिंह द्वारा कजरी गीत की प्रस्तुतिकी गई ।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के द्वारा ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय भाषा कला एवं संस्कृति समिति की संयोजिका प्रोफेसर अंबिका वाजपेई प्रो आभा पाल,प्रो० वन्दना द्विवेदी, डॉ अपूर्वा अवस्थी डॉक्टर क्षितिज शुक्ला, डॉक्टर स्नेहा चौधरी, डॉ रीमा छाबड़ा,डॉ क्षमा तिवारी श्रीमती ललिता पांडे प्रोफेसर मंजुला यादव प्रोफेसर ऋचा शुक्ला विमला तिवारी नवयुग इंटर कालेज की प्रिंसिपल डॉ सीमा सिंह आदि महाविद्यालय की समस्त सम्मानित प्रवक्ताएं कर्मचारी गण एवं छात्राएं आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम् गीत से किया गया।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

07 Sept 20262385

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20263230

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

06 Sept 20266245

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

07 Sept 20263195

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

07 Sept 20262685

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

06 Sept 20263910

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

06 Sept 20263960

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

06 Sept 20263870

मेयर की कुर्सी से राजभवन तक: दिनेश शर्मा के सियासी सफर ने तय किया लखनऊ से अंडमान तक का लंबा रास्ता