बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की पहल, सुल्तानपुर में डीएम ने लिया जायजा

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को विकास खंड मनियर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सुल्तानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव में कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बाढ़ और कटान से उत्पन्न परेशानियों की जानकारी लेने के साथ ही कटान रोकने के उपायों को लेकर उनके सुझाव भी लिए। ग्रामीणों ने सुल्तानपुर स्थित पोखरा में ठोकर निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गांव की प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित इंजीनियर को निर्देश दिया कि मैनपावर बढ़ाकर कटान रोकने के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और कटान को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या भी जिलाधिकारी के सामने रखी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की जमीन नदी में समा गई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। वहीं, फसल क्षति का सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण में एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह, विधायक बांसडीह केतकी सिंह, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).