Sat, Oct 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

By News Desk·27 Sept 2026 09:15 PM (IST)
0
बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ (भान्ब्रा)। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास अंडरब्रिज, इंदिरा नगर के सी-ब्लॉक, रहीम नगर और महानगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को बारिश के दौरान अलर्ट मोड में रहने और जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने जनेश्वर मिश्र पार्क और अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास स्थित अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। यहां जलभराव नहीं मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार को राजधानी के सभी अंडरपास और अंडरब्रिज को चिह्नित कर उनकी जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंत्री ने इंदिरा नगर के सी-ब्लॉक में नाला और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला बनने के बाद इस वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए मंत्री का आभार जताया।

रहीम नगर और महानगर में भी लिया जायजा

मंत्री ए.के. शर्मा ने रहीम नगर और महानगर क्षेत्र में भी नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान अधिकारी लगातार क्षेत्रों की निगरानी करें। जहां जलभराव की स्थिति बने, वहां तत्काल पंपिंग, सफाई और जल निकासी के जरूरी उपाय किए जाएं।

उन्होंने नगर आयुक्त को राजधानी के सभी निचले इलाकों को चिह्नित कर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

‘20 वर्षों के रिकॉर्ड बारिश के बावजूद गंभीर जलभराव नहीं’

निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि लखनऊ में पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड में दर्ज बारिश के बावजूद लगातार दो-तीन दिन हुई बारिश के बाद भी इस वर्ष गंभीर जलभराव की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों का असर दिखाई दे रहा है।

मंत्री ने कहा कि पहले फैजुल्लागंज, विधानसभा और सिविल हॉस्पिटल के आसपास बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती थी। विगत वर्षों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों से इन क्षेत्रों में स्थिति में सुधार हुआ है।

निचले इलाकों के स्थायी समाधान पर जोर

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए नालों की क्षमता, जल निकासी मार्ग, पंपिंग व्यवस्था और अन्य तकनीकी उपायों की समीक्षा की जाए। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल टीम और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता समेत नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

16 Oct 2026

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा