बलिया: थाना समाधान दिवस में 75 शिकायतें दर्ज, मौके पर 11 का निस्तारण

बलिया। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कोतवाली और सुखपुरा थाने में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण के निर्देश दिए।

10 अक्टूबर 2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली एवं सुखपुरा थाने का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस विभाग के अनुसार, जनपद के थानों पर कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
शेष प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित होने के कारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों का उद्देश्य फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रसड़ा में ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

बलिया में अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 60 वाहनों से वसूला 30.51 लाख रुपये जुर्माना

जिलाधिकारी से वार्ता के बाद 9 अक्टूबर का कर्फ्यू स्थगित

हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).