बलिया के नए SP डॉ. ईरज राजा का सख्त संदेश, अपराधियों पर चलेगा कानून का डंडा; थानों की CCTV निगरानी होगी तेज

बलिया। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कार्यभार संभालने के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने की दिशा में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में उन्होंने जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ भेंट वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, त्वरित जनसुनवाई, महिला सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी दी।
अपराध और माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस
एसपी डॉ. ईरज राजा ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों, माफियाओं, संगठित अपराध और अवैध तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों और ग्रुपिंग से जुड़े मामलों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
नवागत एसपी ने कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता होगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
https://x.com/visuallive_in/status/2108880466988470438?s=20
महिला और बाल सुरक्षा पर विशेष जोर
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए एसपी ने एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्प डेस्क को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
सड़कों पर बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी
जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पैदल गश्त तथा रात्रि गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी तेज करने पर जोर दिया गया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।
मीडिया से संवाद के दौरान एसपी ने एक महत्वपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी। अब सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल में होने वाली घटनाओं के संबंध में वीडियो बाइट उपलब्ध कराएंगे। ये वीडियो बाइट पुलिस की सोशल मीडिया सेल के माध्यम से पत्रकारों तक ग्रुप के जरिए पहुंचाई जाएंगी। इससे घटनाओं के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष मीडिया तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
पुलिस व्यवस्था में निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एसपी ने कैम्प कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित करने की जानकारी दी। इसके माध्यम से जनपद के सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज की निगरानी की जाएगी।
एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि यदि किसी थाने का सीसीटीवी कैमरा खराब है तो तत्काल प्रतिसार निरीक्षक को सूचित कर उसकी मरम्मत कराई जाए। किसी भी स्थिति में कैमरे बंद नहीं रहने चाहिए।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपील की।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुपये के विवाद में दो गांवों में मारपीट, दो महिलाएं घायल; चार आरोपियों पर मुकदमा

बलिया : मां काली मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी और बाल अपचारी गिरफ्तार

कृष्णानगर में दोहरा हत्याकांड: पत्नी और बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).