Thu, Oct 1
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।

बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का अल्टीमेटम

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·01 Oct 2026 11:59 AM (IST)
0
बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का अल्टीमेटम

बलिया। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा और सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय तक सुधार नहीं हुआ तो धरना और आंदोलन किया जाएगा।

रसड़ा सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग

राम इकबाल सिंह ने विशेष रूप से रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नियमित एमडी/मेडिसिन डॉक्टर और महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि रसड़ा बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है।

खेजुरी सीएचसी की व्यवस्था पर सवाल

उन्होंने खेजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। पूर्व विधायक का आरोप है कि कागजों पर चार चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन अस्पताल में नियमित रूप से पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते।

उन्होंने सवाल किया कि यदि डॉक्टर नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं हैं तो उनकी जवाबदेही और वेतन व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा है।

जिला अस्पताल में रेफर किए जाने का आरोप

पूर्व विधायक ने बलिया जिला चिकित्सालय की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था ऐसी हो गई है कि मरीजों को इलाज देने के बजाय दूसरे स्थानों पर रेफर किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कथित दलाली और मरीजों से वसूली के आरोपों की जांच की भी मांग की।

मूलभूत सुविधाओं पर उठाए सवाल

राम इकबाल सिंह ने कहा कि “बागी बलिया” के नाम पर वर्षों से बड़ी-बड़ी बातें होती रही हैं, लेकिन जिले की मूलभूत सुविधाएं आज भी सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने बाढ़ और अन्य समस्याओं को लेकर भी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में जनता के बीच जाने से पहले यह सवाल उठता है कि जब स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा ही बेहतर नहीं है तो जनप्रतिनिधि जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएंगे।

2 अक्टूबर तक सुधार नहीं तो आंदोलन

पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी मांग के बाद रसड़ा में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि अब 2 अक्टूबर तक रसड़ा में नियमित मेडिसिन/एमडी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं हुई तो धरना और आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, खेजुरी सीएचसी में तैनात चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होने पर भी आंदोलन की चेतावनी दी।

राम इकबाल सिंह के इस रुख के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा के केंद्र में आ गई है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन मांगों और आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

30 Sept 2026

परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई : प्रयागराज के PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी