मैनपुरी के समान पक्षी विहार के पास बनेगा पर्यटन केंद्र, योगी कैबिनेट ने 6 हेक्टेयर भूमि आवंटन को दी मंजूरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पर्यटन और पर्यावरण-संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में जनपद मैनपुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध 'समान पक्षी विहार' के निकट पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु ग्राम सभा की 06 हेक्टेयर भूमि को निःशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
कैबिनेट निर्णय के अनुसार, मैनपुरी की किसनी तहसील के अंतर्गत ग्राम समान में स्थित ग्राम समाज की ऊसर दर्ज भूमि (गाटा संख्या-2447 ज्ञ/50.72 एकड़ यानी 22.548 हेक्टेयर) में से 06 हेक्टेयर रिक्त भूमि पर्यटन विभाग को आवंटित की जाएगी। इस परियोजना में आवश्यकतानुसार आगे के किसी भी निर्णय के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश की एक प्रमुख रामसर साइट (Ramsar Site) और महत्वपूर्ण वेटलैंड है। यह राष्ट्रीय पक्षी 'सारस क्रेन' के साथ-साथ शीतकाल में आने वाले सैकड़ों दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का प्रमुख प्राकृतिक आवास है। बर्ड वाचिंग, बोटिंग (नाव सवारी) और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक पसंदीदा स्थान है। सरकार द्वारा 06 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं, वॉच टावर और पिकनिक स्पॉट विकसित किए जाने से यहाँ धार्मिक व ईको-पर्यटन (Eco-Tourism) को नई पहचान मिलेगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

इंडिगो का बड़ा फैसला! सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक बढ़ी, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक रद्द

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब पहुंचेगी मथुरा तक, राजा की मंडी समेत इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा पूर्व मध्य रेल, स्टेशनों पर बनेगा होल्डिंग एरिया
टॉप रीड्स

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).