Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

By News Desk·24 Sept 2026 03:10 PM (IST)
0
योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक
  • 2017 के मुकाबले 2026 में बंदी क्षमता बढ़ी, ओवरक्राउडिंग दर घटकर 1.03 पर पहुंची

  • प्रदेश को मिलेंगी छह और नई जिला जेलें, कानपुर नगर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर समेत छह जिलों में 7,732 अतिरिक्त बंदियों की क्षमता होगी विकसित

  • निर्माणाधीन जेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, अमेठी और महोबा की जेलें अंतिम चरण में, हाथरस, कुशीनगर, जौनपुर व हापुड़ में तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

  • संभल, शामली और बलिया में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज, नई जेलों की स्थापना के लिए कई जिलों में भूमि क्रय और पंजीकरण की कार्रवाई प्रगति पर

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार ने एक ओर नई जेलों के निर्माण को गति दी है, जिससे जेलों में ओवरक्राउडिंग दर में कमी दर्ज की गई।

पिछले साढ़े नौ वर्षों में जेलों में ओवरक्राउडिंग दर घटकर 1.03 हुई

वर्तमान में प्रदेश में कुल 77 कारागार संचालित हैं, जिनमें 7 केंद्रीय कारागार, 2 महिला केंद्रीय कारागार, 64 जिला कारागार, 1 विशेष कारागार, 2 उप कारागार तथा 1 किशोर सदन शामिल है। योगी सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्षों में जेल अवसंरचना के विस्तार का ही परिणाम है कि प्रदेश की जेल क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में प्रदेश की 70 जेलों की कुल बंदी क्षमता 58,400 थी, जबकि वर्ष 2026 तक यह बढ़कर 77,673 हो गई है। इस अवधि में जेलों में ओवरक्राउडिंग दर भी काफी कम हुई है। वर्ष 2017 में जहां ओवरक्राउडिंग दर 1.77 थी, वह वर्ष 2026 में घटकर 1.03 रह गई है। यह कमी योगी सरकार द्वारा जेलों के विस्तार, नई जेलों के निर्माण और अतिरिक्त क्षमता सृजन के लिए किए गए प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। योगी सरकार ने वर्ष 2017 के बाद से अब तक सात नई जेलों का संचालन शुरू किया है। इनमें चित्रकूट, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, इटावा केंद्रीय कारागार, प्रयागराज, श्रावस्ती तथा पुरानी जिला कारागार बरेली शामिल हैं। इन नई जेलों से कुल 10,495 बंदियों की अतिरिक्त क्षमता विकसित हुई है, जिससे विभिन्न जनपदों की जेलों पर दबाव कम हुआ है।

योगी सरकार बनाने जा रही 6 और नई जेल

योगी सरकार छह नई जिला जेलों के निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इनमें कानपुर नगर (2030 क्षमता), औरैया (1056), शाहजहांपुर (1520), ज्ञानपुर-भदोही (574), मुरादाबाद (2000) तथा ललितपुर (552) शामिल हैं। इन छह नई जेलों के निर्माण से प्रदेश में 7,732 अतिरिक्त बंदियों की क्षमता उपलब्ध होगी। इन परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश में नई निर्माणाधीन जेल परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य चल रहा है। अमेठी और महोबा में बन रही नई जिला जेलों का निर्माण लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अमेठी जेल का कार्य 98 प्रतिशत से अधिक तथा महोबा जेल का कार्य 93 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इनके अतिरिक्त हाथरस, कुशीनगर, जौनपुर और हापुड़ में भी नई जेलों का निर्माण तेजी से जारी है। इन छह निर्माणाधीन जेलों की कुल क्षमता 6,156 बंदियों की होगी। योगी सरकार का लक्ष्य है कि अधिकांश परियोजनाएं वर्ष 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं।

संभल, बलिया और शामली में जेल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

जेल अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ सरकार उन जिलों में भी नई जेलों की स्थापना की तैयारी कर रही है, जहां भूमि क्रय एवं पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। संभल, शामली, बलिया, सहारनपुर, अमरोहा और चंदौली में प्रस्तावित जेलों के लिए भूमि अधिग्रहण और पंजीकरण की कार्रवाई प्रगति पर है। इनमें से कई परियोजनाओं के लिए शासन स्तर पर करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। मालूम हो कि जेलों में अत्यधिक भीड़ सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को प्रभावित करती है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने जेलों की क्षमता बढ़ाने को प्राथमिकता दी है। नई जेलों के निर्माण से न केवल बंदियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जेल प्रशासन को भी सुरक्षा व्यवस्था और सुधारात्मक कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा होगी। योगी सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक बंदी को निर्धारित मानकों के अनुरूप रहने की सुविधा मिले तथा जेलों में भीड़भाड़ के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं को न्यूनतम किया जा सके। इसके लिए नई जेलों का निर्माण, पुराने कारागारों का उन्नयन, अतिरिक्त बैरकों का निर्माण और आधुनिक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम