Sun, Nov 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By News Desk·15 Nov 2026 07:59 PM (IST)
0
छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में सीएम योगी ने गोमती तट पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

बोले मुख्यमंत्री- 2017 से पहले यूपी में होता था उपद्रव, अब हर तरफ है उत्सव; सुरक्षित माहौल में मनाए जा रहे सभी त्योहार

छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता का पर्व, मातृशक्ति 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर करती है कठिन तपस्या

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी के तट पर छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने देश-दुनिया तक छठ के पारंपरिक गीतों को पहुंचाने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर कोकिला स्वर्गीय शारदा सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अपना जीवन पाखंड से भरा है, उन्हें दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा में पाखंड दिखाई देता है और वे छठ महापर्व में भी भेदभाव ढूंढते हैं। ऐसे लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं, जो भारत की सनातन परंपराओं को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

2017 से पहले यूपी में होता था उपद्रव, अब बन चुका है उत्सव प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव और अव्यवस्था का माहौल रहता था। तत्कालीन सरकारें समस्याओं के प्रति उदासीन बनी रहती थीं। घाटों पर न तो साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होती थी और न ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाते थे। आज उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है।

उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली, अयोध्या के भव्य दीपोत्सव से लेकर छठ महापर्व तक लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने त्योहार मना रहे हैं। वाराणसी में करीब 20 लाख, गोरखपुर में 16 लाख और गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया तथा कुशीनगर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पर्व मना रहे हैं। आज घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शारदा सिन्हा के गीतों में आज भी जीवित है छठ की लोकआस्था

मुख्यमंत्री ने पद्म विभूषण स्वर्गीय शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी लोकआस्था की आत्मा है और शारदा सिन्हा के स्वर इस पर्व की सजीव धड़कन रहे हैं। उनके गाए गीतों ने दशकों तक हर आस्थावान भारतीय के मन में अपनी मिट्टी और संस्कृति की सुगंध को जीवित रखा है। भले ही वह आज हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके गीतों की गूंज हमेशा छठ घाटों पर सुनाई देती रहेगी।

36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर मातृशक्ति करती है कठिन तपस्या

छठ महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। यह पर्व श्रद्धा, पवित्रता और कठोर अनुशासन का संदेश देता है। हमारी मातृशक्ति 36 से 37 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कठिन तपस्या करती है।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व सामाजिक समरसता, एकता और आपसी सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने लखनऊ को बनाया अपना घर

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों परिवार रहते हैं। इन परिवारों ने अपनी मेहनत और उद्यमशीलता से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लखनऊ को अपना घर बनाया है और लखनऊ ने भी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा माना है। उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र से नहीं, बल्कि उसकी समावेशी संस्कृति और एकात्मता से है।

इस अवसर पर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने छठी मइया का पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लखनऊ में तेजी से बढ़ रही छठ महापर्व की भव्यता: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व अब घर-घर में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 से 40 वर्ष पहले लखनऊ में कुछ ही परिवार छठ पर्व मनाते थे, लेकिन आज यह राजधानी के प्रमुख और बड़े पर्वों में शामिल हो चुका है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान एवं मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश, अंबरीश राय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से प्रकाशित 'सनेश' स्मारिका का विमोचन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की भव्यता और घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए संस्था के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इसी मंच पर उन्होंने लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

12 Nov 2026

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता