Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

बारिश के बीच योगकुलम ने चलाया ‘K-लीननिनेस ड्राइव’

By News Desk·14 Aug 2026 11:34 PM (IST)
0
बारिश के बीच योगकुलम ने चलाया ‘K-लीननिनेस ड्राइव’

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक सुबह पहले, जब सुबह से हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर रखी थी, विकास नगर का सेक्टर-1 एक अलग ही दृश्य का गवाह बना। बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में योगकुलम की टीम, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक हाथों में झाड़ू और सफाई का सामान लेकर सड़कों पर उतर आए। योगकुलम ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘K-लीननिनेस ड्राइव’ का नेतृत्व संस्थापक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने किया।

अभियान की शुरुआत सचिन तेंदुलकर पार्क, सेक्टर-1 से स्वच्छता संकल्प के साथ हुई। इसके बाद अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र की सड़कों, गलियों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई शुरू की। योगकुलम की टीम और छात्र-छात्राओं ने बारिश के बीच श्रमदान करते हुए बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया। नगर निगम लखनऊ की टीम ने मौके पर पहुंचकर एकत्र कचरे के निस्तारण में सहयोग किया। स्थानीय पार्षद राकेश मिश्रा और क्षेत्रीय नागरिकों की भी अभियान में सक्रिय भागीदारी रही।

सफाई अभियान के बाद स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली। हाथों में स्वच्छता संदेशों वाली तख्तियों और नारों के साथ लोगों और दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास कूड़ा न फेंकें और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगकुलम के संस्थापक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि आज का यह प्रयास कोई एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक व्यापक जन-जागरूकता आंदोलन की शुरुआत है। महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र में ‘शौच’ को नियमों का हिस्सा बताया है और भगवद्गीता हमें कर्मयोग की भावना के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देती है। जब हम अपने आसपास की स्वच्छता के लिए स्वयं जिम्मेदारी लेते हैं, तब ये सिद्धांत हमारे जीवन में व्यवहार के रूप में दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश के बावजूद सैकड़ों लोगों का सड़क पर उतरना इस बात का प्रमाण है कि बदलाव की इच्छा समाज में मौजूद है। योगकुलम आने वाले समय में लखनऊ के अन्य वार्डों और क्षेत्रों में भी ऐसे स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियानों को आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राकेश मिश्रा ने बारिश के बावजूद अभियान में डटे योगकुलम की टीम, छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों के सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है और ऐसे सामूहिक प्रयास लोगों को अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

बारिश के बीच सैकड़ों लोगों की भागीदारी और नगर निगम व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संपन्न हुआ ‘K-लीननिनेस ड्राइव’ स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का संदेश देकर संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम