Wed, Oct 14
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब और चितईपुर-अखरी मार्ग का किया निरीक्षण, नाले से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

By Ashutosh Kumar Sharma·19 Sept 2026 10:43 PM (IST)
1
नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब और चितईपुर-अखरी मार्ग का किया निरीक्षण, नाले से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
  • ​जलभराव रोकने के लिए बैरिकेडिंग दीवार और विश्वकर्मा नगर में पंप लगाकर नाले में पानी निकालने के दिए आदेश

  • भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक नाले पर अवैध दुकानों व होल्डिंग्स के खिलाफ चलेगा अभियान, जारी होंगी नोटिस

वाराणसी । नगर निगम द्वारा शहर के जलस्रोतों के कायाकल्प और उन्हें पुनर्जीवित करने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भिखारीपुर तालाब परिसर, चितईपुर से अखरी बाईपास तथा विश्वकर्मा नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान, तालाब के सौंदर्यीकरण और मुख्य मार्गों तथा नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब परिसर में सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम स्थापित करने का निर्देश दिया। वहीं तालाब का मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अलावा, पुलिस चौकी की ओर से बाहर का पानी तालाब परिसर में आकर जलजमाव उत्पन्न न करे, इसके लिए बैरिकेडिंग दीवार बनाने के निर्देश दिए। रात में अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए परिसर में हाईमास्ट लाइट और आवश्यकतानुसार छोटी लाइटें लगाने का प्रस्ताव मांगा गया है। तालाब परिसर के बाहर ठेले-खोमचे वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने चितईपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कच्ची नाली की खुदाई कराकर तत्काल जल निकासी सुचारू करने का निर्देश दिया। वहीं, विश्वकर्मा नगर में जलजमाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंप लगाकर पानी को मुख्य मार्ग के नाले में गिराने के आदेश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को जलभराव से राहत मिल सके।

​अतिक्रमणकारियों पर कसेगा शिकंजा, लगेगा जुर्माना

भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक नाले पर लोगों द्वारा दुकानों को आगे बढ़ाकर किए गए अवैध कब्जे और नाले के ऊपर ही लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे स्थलों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नाले को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ​निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद विनीत सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, अवर अभियंता पंकज पटेल, विनयानंद द्विवेदी सहित निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

टिप्पणियाँ (1)

  • यह कार्य बहुत सराहनीय है जो कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सभी प्रजा को अवगत करवाते है और इनका यही कार्य इनको महान बनाता है जो काम ये ले लेते है उसको पूरे जिम्मेदारी वहन करते है लोगो से करवाते भी है । पत्रकारिता के चौथे स्तंभ को वो अच्छे से इस्तेमाल कर रहे है और लोगों को जागरूक करते रहते है। ये बहुत सराहनीय कार्य है ऐसे ही आगे भी करते रहे यही हमारी कामना है।

    vishal pratap singh

    · 20 Sept 2026, 2:49 am

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे