स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

वाराणसी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत रेलवे परिसरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को 19 सितंबर को मंडल के विभिन्न स्टेशनों और चिन्हित कूड़ा संग्रहण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों के अलावा डीडीयू डीजल शेड, गया जंक्शन स्थित मेमू शेड और मंडल के अन्य रेल परिसरों व कार्यस्थलों के चिन्हित स्थानों पर भी सघन सफाई कराई गई। कर्मचारियों ने अभियान के तहत कूड़ा-कचरा हटाने के साथ संबंधित क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।
रेल प्रशासन के मुताबिक, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेल परिसरों में चरणबद्ध तरीके से सफाई गतिविधियां जारी रहेंगी। इसका उद्देश्य यात्रियों और रेल कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर रेल परिसर सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत कूड़ा संग्रहण वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमित सफाई पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि रेल परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाया जा सके।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).